
कोविड-19: देश में संक्रमण के 1,778 नए मामले सामने आए , 62 मरीज़ों की मौत
The Wire
भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 4,30,12,749 मामले दर्ज किए गए हैं और 5,16,605 लोग इसके चलते जान गंवा चुके हैं. वहीं, विश्व में संक्रमण के मामले 47.41 करोड़ से अधिक हो चुके हैं और 60.98 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,087 रह गई है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में 62 और लोगों की मौत के बाद इस घातक वायरस के संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,605 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 47,41,32,151 हो गए हैं और इस संक्रमण के चलते दुनियाभर में अब तक 60,98,854 लोगों की मौत हो चुकी है.
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 826 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





