
कोविड-19 के बीते एक दिन में 45,352 नए मामले और 366 लोगों की संक्रमण से मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 हो गई है और इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,39,895 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 21.90 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 45.41 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में संक्रमण से 366 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,895 हो गई. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,90,70,580 हो गए हैं और अब तक 45,41,051 लोगों की जान जा चुकी है. भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,99,778 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.22 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 10,195 की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.45 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 52,65,35,068 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,66,334 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





