
कोविड-19: एक दिन में संक्रमण के 17,073 नए मामले सामने आए, 21 मरीज़ों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,34,07,046 हो गए हैं और मृतकों का आंकड़ा 5,25,020 पर पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 54.36 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों का आंकड़ा 63.29 लाख से अधिक हो चुका है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,073 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई, जबकि दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत को पार कर गई, जो बीते चार महीने में सबसे अधिक है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 21 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,020 हो गई है.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 54,36,12,507 हो गए हैं और इस संक्रमण के चलते दुनियाभर में अब तक 63,29,069 लोगों की मौत हो चुकी है.
वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 92,576 से बढ़कर 94,420 पर पहुंच गई है, जो कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





