
कोविड ड्यूटी के वायरस से जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार से मिले सीएम केजरीवाल, ₹1 करोड़ की सहायता राशि दी
ABP News
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से जान गंवाने वाले शिक्षक शियोजी मिश्रा के परिवार से मुलाकात की और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि सौंपी.
नई दिल्ली: कोरोना ड्यूटी के दौरान वायरस से ग्रसित होकर जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की. शिक्षक शियोजी मिश्रा के परिवार से मुलाकात कर सीएम केजरीवाल ने एक करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा, “कोविड-डयूटी के दौरान कोरोना ग्रसित होकर जान गवाने वाले शिक्षक साथी स्व. शियोजी मिश्रा के परिवार से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिले और परिवार को ₹1 करोड़ की सहयोग राशि दी. कोरोना के संकट में दिल्ली के शिक्षक साथियों ने एक सच्चे सिपाही की तरह कोरोना वारियर की भूमिका निभाई है.”More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












