
कोल्ड-फ्लू से बचाव करेगी ब्रोकली, जानें सेहत के लिए कितनी फायदेमंद
AajTak
सर्दी और फ्लू से लोग अक्सर परेशान रहते हैं. बदलते मौसम में तो इसका असर और भी ज्यादा दिखता है. ऐसे में कम समय में कोल्ड और फ्लू की रोकथाम के लिए ब्रोकोली को सुपरफूड माना गया है.
सर्दी और फ्लू से लोग अक्सर परेशान रहते हैं. बदलते मौसम में तो इसका असर और भी ज्यादा दिखता है. बुखार, गले में दर्द, नाक बहना, नाक बंद रहना, खांसी, छींक आदि इसके लक्षण होते हैं, जो धीरे-धीरे, एक-एक कर सामने आते हैं. आमतौर पर सर्दी के पीछे लगभग 200 तरह के वायरस जिम्मेदार होते हैं. जबकि वहीं फ्लू केवल इंफ्लूएंजा वायरस के कारण ही होता है. अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन और साफ भोजन करना बेहद जरूरी है. एक संतुलित भोजन में सारे न्यूट्रिएंट्स जैसे कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 3 और फोलेट शामिल होने चाहिए. ऐसे कई फल और सब्जियां हैं जिनमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों से आपका बचाव कर सकते हैं. इन्हीं में से एक है ब्रोकली. कम समय में कोल्ड और फ्लू की रोकथाम के लिए ब्रोकली को सुपरफूड माना गया है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, इसके नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को बड़े फायदे होते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












