
कोरोना से बचने के लिए पीएम मोदी ने युवाओं और बच्चों को दिए ये टास्क
AajTak
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना की पहली लहर मे इन्होंने लोगों का जीवन बचाया था, आज फिर दूसरों का जीवन बचाने में जुटे हैं.
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना की पहली लहर मे इन्होंने लोगों का जीवन बचाया था, आज फिर दूसरों का जीवन बचाने में जुटे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कठिन समय में भी, हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए. किसी भी स्थिति के लिए हम सही निर्णय लें, सही दिशा में प्रयास करें, तभी हम विजय प्राप्त कर सकते हैं. इसी मंत्र को ध्यान में रखकर देश काम कर रहा है. बीते दिनों मे जो फैसले लिए गए, जो कदम उठाए गए, वो स्थिति को सुधारेंगे. इस बार कोरोना संकट में ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी है, इस पर काम किया जा रहा है. केंद्र, राज्य सरकार, प्राइवेट सेक्टर पूरा प्रयास कर रहा है कि हर जरूरतमंदों को ऑक्सीजन मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए बड़ी जिम्मेदारी है, वे छोटी टोलियां बनाकर लोगों को कोरोना से लड़ने के खिलाफ जागरुक करें. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाल मित्रों ने मदद की, बड़ों को स्वच्छता का संदेश दिया था. आज फिर इन बाल मित्रों से कहना चाहता हूं, कि घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग घर के बाहर न निकलें. डर का माहौल नहीं बने, लोग अफवाहों में न आएं. राज्यों से आग्रह, लॉकडाउन से बनने की भरपूर कोशिश करनी है. हम अपनी अर्थव्यवस्था की सेहत भी सुधारेंगे, देश वासियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










