
कोरोना: भारत के लिए पाकिस्तान में प्रार्थना, बाबर आजम बोले- एकजुटता दिखाने का समय
AajTak
भारत में हालात अच्छे हों इसके लिए पाकिस्तान में भी दुआओं का दौर जारी है. पाकिस्तान के नेता और क्रिकेटर भारत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. क्रिकेटर बाबर आजम ने मंगलवार को ट्वीट किया और कहा कि ये समय एकजुटता दिखाने का है.
भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है. देश में बीते कई दिनों से हर रोज 3 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. मरीजों की संख्या में लगातार होते इजाफे के कारण अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है. इसके अलावा ऑक्सीजन की भारी किल्लत है. (Photo-PTI) भारत में हालात अच्छे हों इसके लिए पाकिस्तान में भी दुआओं का दौर जारी है. पाकिस्तान के नेता और क्रिकेटर भारत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. क्रिकेटर बाबर आजम ने मंगलवार को ट्वीट किया और कहा कि ये समय एकजुटता दिखाने का है. Prayers with the people of India in these catastrophic times. It's time to show solidarity and pray together. I also request all the people out there to strictly follow SOPs, as it's for our safety only. Together we can do it. #StayStrong pic.twitter.com/YCLb13ITlO उन्होंने लिखा, 'इस मुश्किल भरे समय में भारत के लिए प्रार्थना करते हैं. यह एकजुटता दिखाने और एक साथ प्रार्थना करने का समय है. मैं सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि SOP का सख्ती से पालन करें. यह हमारी सुरक्षा के लिए है. हम एकजुट होकर ऐसा कर सकते हैं.'More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












