
कोरोना के दौर में क्या यह देश रहने के लिए सबसे अच्छा है?
BBC
भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोविड का संक्रमण बढ़ता जा रह है लेकिन एक छोटा एशियाई द्वीप इस पूरी महामारी में सबसे सुरक्षित देश की तरह सामने आया है.
भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोविड का संक्रमण बढ़ता जा रह है लेकिन एक छोटा एशियाई द्वीप इस पूरी महामारी में सबसे सुरक्षित देश की तरह सामने आया है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सिंगापुर ने न्यूज़ीलैंड को पीछे छोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है. न्यूज़ीलैंड कई महीने से पहले स्थान पर था. इस लिस्ट कई मानकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जिनमें कोविड केस से लेकर घूमने की आज़ादी तक शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर का टीकाकरण प्रोग्राम इसे पहले स्थान पर पहुंचाने की मुख्य वजहों में से एक है. न्यूज़ीलैंड में टीकाकरण की गति धीमी है. तो महामारी के इस दौर में एक ऐसे देश में रहना कैसा लगता है जहां सब कुछ क़रीब क़रीब सामान्य जैसा है. स्टोरी: टेसा वॉन्ग आवाज़: ब्रजेश मिश्रMore Related News













