
'कॉकटेल 2' से शाहिद, रश्मिका और कृति सैनन का फर्स्ट लुक आया सामने, 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होगा टीजर
ABP News
Cocktail 2 First Look: निर्देशक होमी अजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर एक अपडेट सामने आया है. निर्देशक ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है, साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर जानकारी दी है.
बॉलीवुड फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है. हाल ही में फिल्म से शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फिल्म के पोस्टर में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन एक कार में बीच ट्रिप पर जाते हुए नजर आते हैं, जिससे फिल्म का माहौल मस्ती भरा दिखाई देता है. साथ ही होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म के टीजर को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है.
ऐसा है फर्स्ट लुक
फिल्म से रिलीज हुए फर्स्ट लुक में रश्मिका मंदाना व्हाइट ड्रेस और सनग्लासेस में कार से वीडियो बनाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं शाहिद कपूर रंग-बिरंगी शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे डूबता हुआ सूरज दिख रहा है. दूसरी ओर कृति सेनन के पोस्टर में उनके पैर दिखाई देते हैं, जिस पर 'Catch the sea' लिखा हुआ टैटू बना है. पोस्टर शेयर करते हुए तीनों ने लिखा कि 'फिल्म से जुड़ी और जानकारी के लिए 18 मार्च को थिएटर जरूर जाएं.' बस फिर क्या था, फैंस के बीच फिल्म को लेकर हलचल मचने लगी और सभी इसकी कहानी जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं.
A post shared by Homi Adajania (@homster)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












