कैरेबियाई सियासत में भी तूफान का सबब बन रहा चौकसी, एंटीगुवा पीएम ने कहा विपक्षी यूपीपी के समर्थक हैं मेहुल के वकील
ABP News
प्रधानमंत्री ब्राउन ने कहा कि उन्होंने तीन-चार बार इस मामले पर डोमेनिका का प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरित से बात की है. साथ ही यह आग्रह भी किया कि चौकसी को भारत को ही सौंप दिया जाए जहां वो वांटेड है. चौकसी के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस है. लिहाजा उसके खिलाफ कार्रवाई करना अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी है.
मेहुल चौकसी मामले ने कैरेबियन इलाके में सियासी तूफान का बवंडर भी खड़ा कर दिया है. इसको लेकर एंटीगुआ में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी और विपक्षी यूनाइटेड प्रोग्रेसिव पार्टी के बीच तीखे आरोपों का दौर जारी है. वहीं डोमेनिका में विपक्ष के नेता लेनौक्स लिंटन ने प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरित की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. चौकसी मामले पर खुल कर बोल रहे प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी यूपीपी पार्टी अपने अगले चुनावी कैंपेन के लिए मेहुल से आर्थित लाभ लेने की कोशिश कर रही है. वहीं ब्राउन ने एंटीगुआ और डोमेनिका में चौकसी की पैरवी कर रहे वकीलों को भी राजनितिक संबंधों के चलते सवालों के घेरे में खड़ा किया है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












