
कैच लेने की कोशिश में चोटिल हुए अंगकृष रघुवंशी... स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल ले जाया गया
AajTak
विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान मुंबई के युवा क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी बुरी तरह इंजर्ड हो गए. अंगकृष को हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा. अंगकृष इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की टीम ने अपना दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर (शुक्रवार) को उत्तराखंड के खिलाफ खेला. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान मुंबई के युवा क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी को गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए. तब वह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और चोट लगने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया. यह घटना उत्तराखंड की पारी के 30वें ओवर में हुई, जब ऑफ स्पिनर तनुष कोटियन गेंदबाजी कर रहे थे. उत्तराखंड के बैटर सौरभ रावत ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही.
डीप मिडविकेट पर खड़े अंगकृष रघुवंशी तेजी से आगे की ओर दौड़े और एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश की. हालांकि उनका यह प्रयास सफल नहीं रहा और इसी दौरान वह जोर से गिर पड़े. गिरने से उनके कंधे में चोट लगी और सिर जमीन से टकरा गया, जिससे उन्हें कन्कशन हुआ. कुछ सेकंड तक वह घुटनों के बल बैठे रहे, फिर वो जमीन पर लेट गए.
यह भी पढ़ें: कौन हैं देवेंद्र बोरा? जिन्होंने रोहित शर्मा को खाता भी नहीं खोलने दिया, हिमाचल के खिलाफ भी बरपाया था कहर
स्थिति को देखते हुए मुंबई की टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे. जब यह साफ हो गया कि वह अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे हैं, तो स्ट्रेचर मंगाया गया. फिर उन्हें जयपुर के एसडीएमएच अस्पताल ले जाया गया. अंगकृष रघुवंशी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और सभी जरूरी स्कैन व मेडिकल जांच की गई.
उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी ने 20 गेंदों में 11 रन बनाए. मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पहले मैच में 155* रन बनाने वाले रोहित शर्मा इस मुकाबले में खाता नहीं खोल सके और अपनी पहली बॉल पर आउट हो गए.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










