
केरल में आंकड़ों के मिलान के बाद देश में कोविड-19 संक्रमण से एक दिन में 666 लोगों की मौत
The Wire
केरल ने शनिवार को पिछली अवधि से 292 मौतों के आंकड़े का मिलान किया है, इसलिए मृतकों की संख्या अधिक हो गई है. केरल में पिछले 24 घंटे में 99 मरीज़ों की मौत हुई है. भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,41,59,56 हो गई है, जबकि इस महामारी की चपेट में आकर 4,53,708 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के मामले 24.29 करोड़ से अधिक हो गए हैं और अब तक 49.38 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के एक दिन में 16,326 नए मामले आने से कुल मामलों की संख्या 3,41,59,56 हो गई है.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,29,88,801 हो गए हैं और अब तक 49,38,270 लोगों की जान जा चुकी है.
भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले लगातार 29वें दिन 30,000 से कम है और अब लगातार 118वें दिन 50,000 से कम हैं.
उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 1,73,728 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.51 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.16 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





