
केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, हजारों तीर्थयात्री बने साक्षी
AajTak
केदारनाथ के कपाट बुधवार को भैया दूज के अवसर पर शीतकाल सीजन के लिए बंद कर दिये गये. भगवान शिव को समर्पित हिमालय मंदिर के दरवाजे पूजा और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच सुबह 8.30 बजे बंद कर दिए गए.
केदारनाथ के कपाट बुधवार को भैया दूज के अवसर पर शीतकाल सीजन के लिए बंद कर दिये गये. भगवान शिव को समर्पित हिमालय मंदिर के दरवाजे पूजा और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच सुबह 8.30 बजे बंद कर दिए गए. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि 2,500 से अधिक तीर्थयात्री सुबह की भीषण ठंड के बावजूद समापन समारोह में शामिल हुए. सर्दियों के दौरान मंदिर पूरी तरह से बर्फ से ढका रहता है.
पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ और आसपास के इलाके ताजा बर्फ से ढक गए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं. कपाट बंद होने के बाद, भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली, पुजारियों के कंधों पर, जुलूस के रूप में ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए रवाना हुई, जहां भगवान की शीतकाल के दौरान पूजा की जाएगी. अजय ने कहा, इस सीजन में 19.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर का दौरा किया.
कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली हजारों तीर्थयात्रियों के साथ सेना के बैंड बाजों के साथ रवाना हो गई है. अजेंद्र अजय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हो रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








