
केजरीवाल की हिंदुत्व पॉलिटिक्स पर योगी का प्रहार भ्रष्टाचार पर मोदी के वार से ज्यादा खतरनाक
AajTak
अरविंद केजरीवाल पर योगी आदित्यनाथ के हमले का तीखापन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा ही है. फर्क बस ये है कि योगी ने केजरीवाल के हिंदुत्व की राजनीति पर हमला बोला है, और मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर.
अरविंद केजरीवाल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करीब करीब वैसे ही टार्गेट कर रहे हैं, जैसे वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर बने हुए हैं.
योगी और मोदी के हमले में स्थानीय मुद्दे तो कॉमन हैं, लेकिन योगी जहां हिंदुत्व की लाइन पर धावा बोल देते हैं, मोदी भ्रष्टाचार के आरोपों पर फोकस नजर आते हैं.
योगी की दिल्ली में एंट्री से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'शीशमहल’ आम आदमी पार्टी के धोखे और झूठ का उदाहरण है, और - दिल्ली वाले AAP वालों की 'आप-दा' और उनके झूठ और फरेब से ऊब चुके हैं.
मोदी के साथ साथ बाकी बीजेपी नेता भी आप-दा बोल कर स्थानीय मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल को घेर रहे हैं, और योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली की सड़कों, और सड़कों पर गंदगी का मामला उठा रहे हैं.
योगी का केजरीवाल को यमुना चैलेंज
आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, बचपन से मैं हनुमान जी का भक्त हूं… बचपन में, पूरी पूरी रात बैठकर… कभी कभी 250-300 बार मैंने हनुमान जी की आरती की है… मैं सभी से यही कहता हूं… अगर जीवन में कभी कोई कठिनाई आये, तो हनुमान जी की शरण में जरूर जाना.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











