
केजरीवाल की याचिका पर आज SC में सुनवाई, सौरभ भारद्वाज बोले- CM को मिलेगी चुनाव प्रचार की अनुमति
AajTak
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोगों को जमानत का लालच देकर, लोगों को माफी का लालच देकर, लोगों को एनडीए से चुनाव लड़ने के लिए टिकट का लालच देकर, केवल उन गवाहों को ED और CBI ने अदालत के सामने पेश किया.
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी को यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने की अनुमति देगा. कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. केजरीवाल ने हलफनामे के जरिए सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा है.
AAP नेता ने कहा कि केजरीवाल ने अपने हलफनामे में ED और CBI का जिक्र किया है और कहा है कि जांच एजेंसियों का काम अदालत के सामने सच्चाई पेश करना है.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में कहां गए INDIA ब्लॉक साथी...', सुनीता केजरीवाल के रोड शो पर BJP का तंज
दबाव डालकर, लालच देकर गवाह तैयार किए: सौरभ भारद्वाज सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर CBI और ED को 1 लाख पेज के दस्तावेज़ मिले और उनमें से 80,000 अरविंद केजरीवाल और AAP के पक्ष में हैं, तो उन 80,000 दस्तावेज़ों को अदालत के सामने पेश नहीं किया गया, केवल वे दस्तावेज़ पेश किए गए जो लोगों पर दबाव डालकर, उन्हें जेल में डालकर लिए गए थे. भारद्वाज ने कहा कि लोगों को जमानत का लालच देकर, लोगों को माफी का लालच देकर, लोगों को एनडीए से चुनाव लड़ने के लिए टिकट का लालच देकर, केवल उन गवाहों को ED और CBI ने अदालत के सामने पेश किया.
'केजरीवाल विपक्ष की सबसे मुखर आवाज' AAP नेता ने कहा कि केजरीवाल 'विपक्ष की सबसे मुखर आवाज' हैं और अगर वह जेल से बाहर होते तो इंडिया ब्लॉक की सभी पार्टियों के लिए प्रचार करते. उन्होंने कहा, हमें यकीन है कि इस देश में लोकतंत्र को बचाने और चुनाव प्रणाली की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट निश्चित रूप से अरविंद केजरीवाल को प्रचार करने की अनुमति देगा.
'केजरीवाल के खिलाफ एक भी सबूत नहीं' दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि करीब दो साल से ED और CBI इस मामले की जांच कर रहे हैं. दर्जनों नोटिस जारी कर रहे हैं. हालांकि, ईडी और सीबीआई अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक भी सबूत नहीं पेश कर पाई है. उन्होंने कहा कि आप नेता को चुनाव प्रचार करने से रोकने की साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










