
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
ABP News
Yami Gautam: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन को हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स में 'तेरे इश्क में' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. इस पर यामी गौतम ने भी अब अपना रिएक्शन दिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है. जिसकी फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. लेकिन कृति के इस अवॉर्ड को जीतने पर सोशल मीडिया पर तगड़ी बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें कृति के अवॉर्ड जीतने पर सवाल खड़े किए गए हैं. इस वीडियो को यामी गौतम ने जैसे ही लाइक किया सोशल मीडिया पर हलचल होने लगी.
यामी गौतम ने लाइक किया वीडियोकृति सैनन के अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पेज ने वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में यामी के होते हुए कृति के अवॉर्ड जीतने पर सवाल खड़े किए गए. इस वीडियो में कृति का अवॉर्ड रिसीव करने वाला मूमेट है, इसके साथ यामी के एक इंटरव्यू में अवॉर्ड्स पर की गई बात वाला वीडियो लगाया गया है. इसी एक रील को एक्ट्रेस यामी गौतम ने लाइक कर दिया, बस फिर क्या था, इसके बाद तो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
A post shared by Cultural Chaat | Culture, Heritage, Identity | India (@culturalchaat)













