
'कुंडा नरेश' के फैसले से हर दल में बढ़ी हलचल! किसी पार्टी को नहीं देंगे समर्थन, राजा भैया का ऐलान
AajTak
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने ये फैसला अपने समर्थकों की मांग के बाद लिया है.
उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है. रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन देने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने ये फैसला अपने समर्थकों की मांग के बाद लिया है.
दरअसल, राजा भैया मंगलवार को बेंती में चुनावी बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनके समर्थकों ने किसी भी पार्टी को अपना समर्थन देने की मांग की थी. इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वो यानी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दल प्रतापगढ़ और कौशांबी लोकसभा सीट पर किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन नहीं देगी. साथ ही उन्होंने कुंडा और बाबागंज की जनता से योग्य उम्मीदवार को वोट देने की अपील की है.
उन्होंने दावा किया कि प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर कुंडा और बाबागंज विधानसभा की जनता जीत और हार तय करती है.
अमित शाह से की मुलाकात
बीते हफ्ते राजा भैया ने गृहमंत्री अमित शाह से बेंगलुरु में मुलाकात की थी. उनकी गृह मंत्री से इस मुलाकात के बाद राजा भैया के प्रभाव वाली सीटों को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हुई थी कि वो भाजपा को अपना समर्थन दे सकते हैं. हालांकि, आज बेंती में हुई बैठक के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि वो लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को अपना समर्थन नहीं देंगे. सपा-बसपा और भाजपा ने मांगा था समर्थन
कुंडा विधायक ने ये भी बताया कि सपा-बसपा और भाजपा ने उनसे समर्थन मांगा था, लेकिन उनके समर्थकों ने किसी भी पार्टी को समर्थन न देने की अपील की थी. जिसके बाद उन्होंने ये फैसला किया है. वहीं, राजा भैया के किसी भी पार्टी को समर्थन न देने के फैसले ने सभी पार्टियों में हलचल पैदा कर दी है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










