
'किस पार्टी को करोगे वोट', ब्राजील में डेट पर जाने से पहले देना होगा इस सवाल का जवाब
AajTak
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव में सही उम्मीदवार के चयन से लोगों को डेट का मौका मिल रहा है. फिजिक्स कहता है कि विपरीत आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं. लेकिन Tinder, Bumble, Happn and Grindr जैसे डेटिंग ऐप में ऐसा होता नहीं दिख रहा है. खासतौर पर ब्राजील की डेटिंग दुनिया में तो बिल्कुल भी नहीं.
क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोई आपसे पूछे कि आप किसे वोट करेंगे, इसके बाद आपको डेट पर जाने का मौका मिले. यानी अगर आपने सही उम्मीदवार चुना तब तो आप डेट पर जा सकेंगे, लेकिन कहीं उम्मीदवार सामने वाले व्यक्ति के मन मुताबिक नहीं हुआ, तो आप डेट पर जाने का मौंका गंवा देंगे. इन दिनों ऐसा ही कुछ ब्राजील में देखने को मिल रहा है.
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव में सही उम्मीदवार के चयन से लोगों को डेट का मौका मिल रहा है. फिजिक्स कहता है कि विपरीत आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं. लेकिन Tinder, Bumble, Happn and Grindr जैसे डेटिंग ऐप में ऐसा होता नहीं दिख रहा है. खासतौर पर ब्राजील की डेटिंग दुनिया में तो बिल्कुल भी नहीं.
ब्राजील की विवियन बताती हैं कि उन्हें डेटिंग ऐप टिंडर पर एक मैसेज मिला था, इसमें लिखा था, ''आप बहुत सुंदर हैं, कृप्या बताएं कि कहीं आप लेफ्टिस्ट तो नहीं.'' ब्राजील में 30 अक्टूबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. विवियन लेफ्टिस्ट उम्मीदवार लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का समर्थन कर रही हैं. ऐसे में वे डेटिंग ऐप पर उनकी बात आगे नहीं बढ़ सकती है. यह ब्राजील में सिर्फ एक उदाहरण है, जो दिखाता है कैसे रोजमर्रा की जिंदगी में भी राजनीति हावी हो गई.
साओ पाउलो की रहने वाली गैब्रिएला (25) कहती है कि वे एक लेफ्टिस्ट हैं और वे डेट पर जाने से पहले पार्टनर से पूछेंगी कि वो किसे वोट करेगा. गैब्रिएला का कहना है कि यह बहुत जरूरी है कि हमारा पार्टनर ऐसा हो कि हम एक जैसा सोचें.
गैब्रिएला कहती हैं कि राइटविंग विचारधारा के व्यक्ति से जुड़ने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बीयर भी नहीं पी सकतीं जो नस्लवादी विचार रखता हो या LBGTQ समुदाय की खिलाफत करता हो. 37 साल के राफेल अपने टिंडर प्रोफाइल पर लिखते हैं कि मैं केवल उन्हें स्वीकार करूंगा, जो राइट विंग उम्मीदवार बोल्सोनारो को वोट नहीं देंगे. बाकी सभी चीजों को हम सुलझा सकते हैं.
उधर, राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के समर्थक भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने फेसबुक पर भी पेज बनाए हैं. बोल्सोनारो की समर्थक ऐलेन सूजा कहती हैं कि लेफ्टिस्ट उन सभी चीजों का बचाव करते हैं जिन्हें हम अस्वीकार करते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










