
किसी ने नामबंदी बताया तो किसी ने आधार-पासपोर्ट का दिखाया डर... India बनाम Bharat पर 12 विपक्षी नेता क्या बोले?
AajTak
क्या 2024 या उससे पहले ही इंडिया और भारत के नाम से मशहूर हमारा देश सिर्फ भारत के नाम से जाना जाएगा? देशभर में इसे लेकर चर्चा हो रही है. ये चर्चा राष्ट्रपति भवन से आए निमंत्रण पत्र के सामने आने के बाद शुरू हुई, जिसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था. विपक्ष इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है.
जी-20 से पहले देश में देश के नाम को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस पूरे बहस की शुरुआत राष्ट्रपति भवन से आए निमंत्रण पत्र से हुई, जिसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था. ये निमंत्रण पत्र 9 सितंबर से भारत में होने जा रहे G-20 समिट के लिए विदेशी मेहमानों और भारत के कुछ नेताओं को भेजा गया. इस निमंत्रण के सामने आने के बाद ही विपक्ष हमलावर हो गया. 'INDIA' गठबंधन के नेताओं का दावा है कि इंडिया या भारत वाली बहस के पीछे BJP का डर है. आइए जानते हैं कि किस विपक्षी नेता ने क्या कहा?
1- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''आज, उन्होंने (केंद्र) INDIA का नाम बदल दिया. G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण कार्ड में, 'भारत' का उल्लेख किया गया है. अंग्रेजी में हम 'इंडिया' और 'इंडियन कंस्टीटूशन' और हिंदी में हम 'भारत' और 'भारत का संविधान' कहते हैं. इसमें नया क्या है? लेकिन 'इंडिया' नाम से दुनिया वाकिफ है. अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें देश का नाम बदलना पड़ा?''
2- तमिलनाडु के सीएम और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा, "फासीवादी बीजेपी शासन को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी दलों ने एकजुट होकर गठबंधन को 'INDIA'नाम दिया. लेकिन अब बीजेपी 'इंडिया' को 'भारत' में बदलना चाहती है. बीजेपी ने भारत में बदलाव का वादा किया था. लेकिन 9 साल के बाद सिर्फ बदला नाम ही मिला हैं.'' 3- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''हिंदू नाम भी विदेशों ने दिया है. मुझे लगता है कि पीएम खुद INDIA नाम से डरते हैं. जिस दिन से इंडिया नाम का गठबंधन बना है, उसी दिन से पीएम मोदी की 'इंडिया' नाम के प्रति नफरत बढ़ गई है. अगर वे अंग्रेजों के इतने ही खिलाफ हैं तो उन्हें राष्ट्रपति भवन, जो कि वायसराय का घर था, का त्याग कर देना चाहिए.''
4- सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने कहा, ''मोदी सरकार नोटबंदी के बाद नामबंदी करने जा रही है.''
5- दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''अगर कुछ पार्टियों का गठबंधन INDIA बन जाता है तो क्या वे देश का नाम बदल देंगे? देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी पार्टी का नहीं. मान लीजिए कि अगर इंडिया गठबंधन अपना नाम भारत रखता है तो क्या वे भारत का नाम बदलकर BJP करेंगे? यह कैसा मजाक है? बीजेपी को लग रहा है कि उनके वोटों की संख्या कम हो जाएगी इसलिए भारत का नाम बदल देना चाहिए.''

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






