
'किसी को संचालन भी तो करना है...', अमेठी-रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर प्रियंका गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया
AajTak
कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी के प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है. रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो वहीं अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया गया है. इस पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन भी सामने आया है. अपनी दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि किसी को संचालन भी तो करना है.
सबसे बड़ा चुनावी सस्पेंस कांग्रेस पार्टी ने खत्म कर दिया है. गांधी परिवार के पुराने गढ़ रहे अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों की लिस्ट आ गई है. अमेठी से के.एल. शर्मा चुनाव लड़ेंगे तो रायबरेली से राहुल गांधी. पहले प्रियंका गांधी के भी इन दोनों सीटों में से किसी एक से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन लिस्ट से सबकुछ क्लियर हो गया. वे चुनाव क्यों नहीं लड़ीं इस सवाल पर प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया आ गई है.
अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर सवाल के जवाब में कहा- 'किसी को संचालन भी तो करना है...'. प्रियंका गांधी ने अमेठी से के.एल. शर्मा को सही च्वाइस बताया और कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं. उन्हें यहां के हर इलाके और हर गली की पूरी जानकारी है.
आज 3 बजे तक ही नामांकन का समय
राहुल गांधी और के.एल. शर्मा के नामांकन के लिए पहुंचीं प्रियंका गांधी पहले अमेठी पहुंचीं. प्रियंका ने लोगों से कहा कि के.एल. शर्मा लंबे समय से यहां काम करते रहे हैं. उन्हें मौका दीजिए. गौरतलब है कि नामांकन के आखिरी दिन इन दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. आज ही 3 बजे तक नामांकन का समय है.
केएल शर्मा की उम्मीदवारी पर क्या बोलीं?
प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से चुनाव लड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा,'किशोरी लाल शर्माजी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है. अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे. उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है.'

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








