
किसी की शादी कैंसिल, किसी की मां के निकले आंसू... वीजा को लेकर ट्रंप के फैसले ने तोड़ा भारतीयों का दिल!
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के कई घंटे बाद व्हाइट हाउस ने साफ किया कि कंपिनयों को अमेरिका में फिर से दाखिल होने पर अपने H-1B वीजा होल्डर्स के लिए बढ़ी हुई फीस देने की जरूरत नहीं होगी. इसके बाद अमेरिका से बाहर फंसे भारतीयों को राहत मिली. लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
विदेश में फंसे कई भारतीय H-1B होल्डर्स के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वीजा फीस 100,000 डॉलर करने का फैसला किसी बुरे सपने जैसा था. वीजा फीस की चौंकाने वाली घोषणा, जिसके बाद बड़ी टेक कंपनियों ने विदेश में अपने कर्मचारियों को एक दिन के भीतर वापस लौटने का निर्देश दिए. ऐसे में उन्हें पारिवारिक कार्यक्रमों और लंबे समय से प्लान की गई यात्राओं को बीच में ही छोड़कर करीब के एयरपोर्ट पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा.
कंपनियों ने फौरन वापस बुलाया
परेशान और तनावग्रस्त, एक रेडिट यूजर 'सरमुच' ने अपने और एच-1बी वीजा होल्डर परिचितों के सामने आने वाली मुश्किलों का ब्यौरा दिया है. ये लोग अमेरिका के बाहर फंस गए थे. उस वक्त सभी कन्फ्यूज हो गए, जब अमेज़ॅन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने शनिवार को कर्मचारियों को ईमेल किया, जिसमें उन्हें 21 सितंबर को सुबह 9:31 बजे तक वापस अमेरिका आने के लिए कहा गया था.
ये भी पढ़ें: 'H-1B होल्डर्स को नौकरी देकर 16 हजार अमेरिकियों को निकाला...', ट्रंप ने गिनाए वीजा फीस बढ़ाने के 9 कारण
उन्होंने कहा, 'जिनके दिलों में रहन नहीं है, उनके लिए यह शर्म की बात है. आपको मेरी मां को रोते हुए देखने की ज़रूरत नहीं पड़ी क्योंकि वह कुछ महीनों में पहली बार मुझसे मिलने वाली थीं, क्योंकि हम कुछ सालों में पहली बार एक सप्ताह साथ बिताने वाले थे!' रेडिट यूजर ने कहा, 'यह गलत है. हम इसके लायक नहीं थे. भावनात्मक नुकसान बहुत ज्यादा है, परिवार अलग हो गए और अहम पल छूट गए.' उन्होंने कहा कि वीजा से अलग भी एक जिंदगी है, क्योंकि हम सभी इंसान हैं.
ट्रंप के फैसले से अफरा-तफरी

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









