
किसान आंदोलनः नुकीले तार, सीमेंट की दीवार, दिल्ली की किलेबंदी पर पुलिस ने खर्च किए 9.7 लाख
AajTak
किसानों को दिल्ली में घुसने के लिए पुलिस ने फरवरी में सभी बॉर्डर पर कड़ी किलेबंदी कर दी थी. इसके लिए पुलिस ने 9.7 लाख रुपए खर्च किए. आरटीआई में इस बात की जानकारी सामने आई है.
खेती से जुड़े तीन कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1 फरवरी को जबरदस्त बैरिकेडिंग की थी. किसान दिल्ली में न घुस पाएं, इसके लिए पुलिस ने सड़कों पर नुकीले तार बिछा दिए थे, सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी थी. देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो युद्ध जैसे हालात हों. ये सब इसलिए हुआ था क्योंकि 26 जनवरी पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इसने न केवल भारतीय मीडिया बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान भी अपनी ओर खींचा था. अंतरराष्ट्रीय मीडिया में दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना की गई थी. लेकिन, ये सब करने में दिल्ली पुलिस ने कितना पैसा खर्च किया? ये जानने के लिए इंडिया टुडे ने राइट टू इन्फोर्मेशन यानी आरटीआई का इस्तेमाल किया और दिल्ली पुलिस में एक आरटीआई दाखिल की. हमने ये भी पूछा कि जहां-जहां किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां-वहां पुलिस की तैनाती में कितना खर्च आया?
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










