
कार में छुपा कर नेपाल से लखनऊ ले जा रहे थे एक करोड़ की अफीम, ATS ने ऐसे किया गिरफ्तार
AajTak
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, आरोपी मुकेश कुमार और दीपेंद्र कुमार दोनों ही बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान पता चला है कि वे दोनों लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे.
Opium Consignment Recovered: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने सोमवार को करीब 9 किलो अफीम बरामद की है. जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये है. एटीएस ने इस अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान मुकेश कुमार और दीपेंद्र कुमार के रूप में हुई है. इन दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अफीम की इस खेप नेपाल से लखनऊ तक तस्करी के जरिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे.
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, आरोपी मुकेश कुमार और दीपेंद्र कुमार दोनों ही बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान पता चला है कि वे दोनों लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे. उन्हें सदर पुलिस थाना क्षेत्र से एक गुप्त सूचना मिलने के बाद एटीएस की टीम ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वे एक कार में अफीम की खेप छुपा कर ले जा रहे थे.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों मुकेश कुमार और दीपेंद्र कुमार के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. और उन दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. आगे इस मामले में छानबीन की जा रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








