Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
काबुल में 'क़ैद' एक समलैंगिक का दर्द: 'वो मुझे देखते ही गोली मार देंगे'

काबुल में 'क़ैद' एक समलैंगिक का दर्द: 'वो मुझे देखते ही गोली मार देंगे'

BBC
Friday, August 20, 2021 07:54:18 AM UTC

अब्दुल लगातार चार दिनों से घर में बंद हैं और उनके मुख्य दरवाज़े के बाहर तालिबान के लड़ाके खड़े हैं. वो बेहद ख़ौफ़ में हैं.

तालिबान के अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़े से पहले ही समलैंगिक अब्दुल (बदला हुआ नाम) की ज़िंदगी ख़तरनाक थी.अगर उन्होंने अपनी लैंगिकता के बारे में किसी ग़लत व्यक्ति को जानकारी दी होती तो उन्हें अफ़ग़ानिस्तान के क़ानूनों के तहत जेल जाना पड़ सकता था.लेकिन अब अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद अगर किसी को उनके समलैंगिक होने के बारे में पता चला तो उन्हें मौके पर ही मार दिया जाएगा.बीबीसी न्यूज़बीट से बात करते हुए अब्दुल ने कहा कि अब उनकी जान ख़तरे में है.तालिबान एक कट्टरपंथी सैन्य समूह है जिन्होंने अब अफ़ग़ानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया है. वो इस्लाम के रूढ़िवादी स्वरूप को बढ़ावा देते हैं.जब तालिबान 90 के दशक में अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर क़ाबिज़ थे तब 21 साल के अब्दुल का जन्म भी नहीं हुआ था.अब्दुल कहते हैं, ''मैंने अपने परिजनों और बड़े लोगों को तालिबान के बारे में बात करते हुए सुना है. हमने तालिबान के बारे में कुछ फ़िल्में भी देखी थीं. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है जैसे हम ही फ़िल्म का हिस्सा हों.''इस हफ़्ते अब्दुल को यूनिवर्सिटी में अपने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं देनी थीं. वो इस समय दोस्तों के साथ लंच पर जा रहे होते या अपने बॉयफ़्रेंड से मिल रहे होते. उनकी मुलाक़ात अपने बॉयफ़्रेंड से तीन साल पहले एक स्वीमिंग पूल में हुई थी.लेकिन अब वो लगातार चार दिनों से घर में बंद हैं. अब उनके मुख्य दरवाज़े के बाहर तालिबान के लड़ाके खड़े हैं. वह कहते हैं, ''जब मैं खिड़की से तालिबान को देखता हूं तो बहुत डर जाता हूं. मेरा शरीर उन्हें देखकर कांपने लगता है.''''आम लोग मारे जा रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि मैं उनके सामने कभी कुछ भी बोल पाऊंगा.'' अब्दुल अपने समलैंगिक होने के बारे में सिर्फ़ समाज से ही नहीं डरे हुए हैं बल्कि उन्होंने इस बारे में अपने परिवार में भी किसी को नहीं बताया है.अब्दुल बताते हैं, ''अफ़ग़ानिस्तान में कोई समलैंगिक अपने परिवार को भी इस बारे में नहीं बता सकता है. यहां तक कि आप अपने दोस्तों से भी इस बारे में बात नहीं कर सकते हैं. अगर मैंने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो हो सकता है वो मुझे मारें या जान से ही मार दें.''भले ही उन्होंने अपनी लैंगिक पहचान छुपाई हुई थी, लेकिन वो काबुल में अपनी ज़िंदगी अच्छे से जी रहे थे. वह कहते हैं, ''मेरी पढ़ाई बढ़िया चल रही थी, ये ज़िंदादिल शहर था, यहां ज़िंदगी की अपनी मौज थी.''एक सप्ताह के अंदर ही अब्दुल ने अपनी ज़िंदगी को अपने सामने ही फिसलते हुए देख लिया है. अब्दुल को डर है, ''मुझे नहीं लगता कि मैं अब कभी अपनी पढ़ाई पूरी कर पाऊंगा. मेरा अपने दोस्तों के साथ संपर्क कट गया है, मुझे नहीं पता कि अब वो किस हालत में हैं.''''मेरा पार्टनर एक दूसरे शहर में अपने परिवार के साथ फंसा है. वो यहां नहीं आ सकता, मैं वहां नहीं जा सकता.'' 'वो समलैंगिकों को देखते ही गोली मार देंगे' उनके पिता अफ़ग़ान सरकार के साथ काम करते थे और अब छुपे हुए हैं. अधिकतर महिलाएं जिन्हें अब्दुल जानते हैं, वो डर के मारे अपने घरों से नहीं निकल रही हैं. कुछ ख़तरा उठाकर बाहर निकल रही हैं, लेकिन वो भी पुरुषों के साथ ही बाहर जा रही हैं.पिछले एक सप्ताह में अब्दुल के दिल-ओ-दिमाग़ पर अंधेरा छा गया है.वो कहते हैं, ''मैं ख़तरनाक डिप्रेशन में हूं. मैं कई बार इस सबको ख़त्म करने के बारे में सोचता हूं. मैं इस तरह का जीवन नहीं जीना चाहता हूं.''''मैं ऐसा भविष्य चाहता हूं जिसमें मैं आज़ादी से जी सकूं. मैं नहीं चाहता कि कोई मुझसे कहे कि तुम समलैंगिक हो और यहां नहीं रह सकते हो.''तालिबान ने कहा है कि इस बार उनके शासन में महिलाओं को अधिकार दिए जाएंगे और अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाएगी. हालांकि अब्दुल को तालिबान पर भरोसा नहीं है.उनका कहना है, ''भले ही तालिबान सरकार में महिलाओं को स्वीकार कर लें, उन्हें स्कूल जाने दें, लेकिन वो किसी भी सूरत में एक एलजीबीटी या समलैंगिक व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेंगे. वो उन्हें मौके पर ही जान से मार देंगे.''विमान पर लटककर देश छोड़ने की कोशिश करने वाले अफ़ग़ान लोगों के बारे में अब्दुल कहते हैं, ''वो पागल नहीं हैं.''''यहां उनके कारोबार हैं, नौकरियां हैं, उनका अच्छा जीवन है, लेकिन वो भाग रहे हैं. वो पागल नहीं है जो विमान पर लटकर रहे हैं और मर रहे हैं. वो जानते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में वो सुरक्षित नहीं है.''
Read full story on BBC
Share this story on:-
More Related News
ईरान के हमलों से अमेरिका को भारी नुक़सान, पहले दो हफ़्तों में गवां दिए 75 अरब रुपये से ज़्यादा

पेंटागन इस युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त फ़ंडिंग की मांग कर रहा है. रक्षा विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस को बताया कि युद्ध के पहले छह दिनों में 11.3 अरब डॉलर का खर्च आया.

मोजतबा ख़ामेनेई ने नवरोज़ के संदेश में पाकिस्तान और बाकी पड़ोसी देशों को लेकर क्या कहा?

ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने जाने के बाद से मोजतबा ख़ामेनेई सार्वजनिक रूप से नहीं देखे गए हैं. कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि वो घायल हैं.

ट्रंप का दावा, 'ईरान के साथ जंग जल्द ख़त्म करने जा रहे' लेकिन रखी ये शर्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ जंग में अब तक हासिल की गई उपलब्धियों का भी ज़िक्र किया है.

आसमान में उड़ते रॉकेट और ज़मीन पर दमनकारी शासन...ख़ौफ़ में जी रहे ये ईरानी

बीबीसी को तेहरान से लोगों के इंटरव्यू और वीडियो मिले हैं, जो एक ऐसे शहर की तस्वीर दिखाते हैं जहां लोग लगातार तनाव में हैं, किसी भी पल हो जाने वाले अगले धमाके के इंतज़ार में.

धरी रह गई अमेरिकी सुरक्षा गारंटी, कैसे चकनाचूर हुआ दुबई जैसे शहरों का भ्रम

खाड़ी देशों में इवेंट लगातार रद्द हो रहे हैं. यहाँ हर दिन सिर्फ़ पर्यटन क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा है. ये देश ईरान से नाराज़ हैं. साथ ही अमेरिका को लेकर भी यहाँ भारी ग़ुस्सा है.

ईरान के तेल पर अमेरिकी पाबंदी में ढील के संकेत, भारत को कितना फ़ायदा?

अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि समुद्र में मौजूद जहाजों पर लदे ईरानी तेल की सप्लाई को लेकर ट्रंप प्रशासन कुछ छूट दे सकता है. अगर ऐसा हुआ तो भारत को इसका फ़ायदा हो सकता है.

ईरान युद्ध के बाद से होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले क़रीब 100 जहाज़ किस-किस देश के हैं?

बीबीसी वेरिफ़ाई ने उन जहाज़ों पर नज़र डाली है जो यह सफ़र तय कर रहे हैं, और उन जोखिमों का भी आकलन किया है, जो ये जहाज़ उठा रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की किस बात से जापान की पीएम हुईं 'असहज', क्या है पर्ल हार्बर की कहानी?

जापान की प्रधानमंत्री सनाय ताकाइची ने गुरुवार रात अपने अमेरिकी दौरे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाक़ात की. दोनों की साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसकी चर्चा अब ज़ोरों पर है.

ईरान युद्ध को लेकर क्या अमेरिका और इसराइल के बीच मतभेद दिखने लगे हैं?

ईरानी गैस फ़ील्ड पर इसराइली हमलों के बाद ट्रंप ने नाख़ुशी ज़ाहिर की थी. क्या ईरान वॉर को लेकर इसराइल का रवैया ट्रंप को असहज कर रहा है?

नेतन्याहू ने कहा, 'हमने ईरान के गैस फ़ील्ड पर अकेले ही हमला किया था'

अपने बयानों के ज़रिए नेतन्याहू साफ़ तौर पर ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि इसराइल ने अमेरिका को इस लड़ाई में नहीं घसीटा है. वो ये साबित करने की कोशिश भी कर रहे हैं कि दोनों देशों के लक्ष्य एक-दूसरे से अलग नहीं हैं.

ईरान के जवाबी हमलों से अनचाहे युद्ध में कैसे फंस गए हैं खाड़ी देश

फ़ारस की खाड़ी के एक तरफ़ ईरान है और दूसरी तरफ़ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और क़तर. अब ये सारे देश ख़ुद को इस जंग में बुरी तरह फंसा हुआ पा रहे हैं.

क़तर की गैस फ़ील्ड पर ईरानी हमले के बाद क्या भारत का ऊर्जा संकट और गहरा हो जाएगा?

बुधवार को खाड़ी के दो बड़ी गैस फ़ील्ड पर इसराइल और ईरान के हमलों से लिक्विफाइड नेचुरल गैस का संकट गहरा गया है. भारत पर भी इसका असर पड़ेगा.

ईरान युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट के बाद चीन दूसरे देशों से आगे क्यों है?

ईरान जंग की वजह से पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है. लेकिन चीन ने ऐसा क्या किया है जिसके कारण उसके हालात दूसरे कई देशों से बेहतर हैं?

ट्रंप बोले अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने पर हुई बातचीत, ईरान के विदेश मंत्रालय ने किया इनकार

ट्रंप ने कहा है कि जंग को ख़त्म करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस बारे में बातचीत नहीं हुई है.

ईरानी मिसाइलों का सामना कर रहे सऊदी अरब, क़तर और कुवैत जैसे देशों के पास कितनी सैन्य ताकत?

मध्य पूर्व में छिड़ी जंग के दौरान ईरान अपने पड़ोसी देशों पर लगातार मिसाइलें दागता रहा है. इन देशों के पास कितनी फौज है और किस तरह का सैन्य साज़ो-सामान है?

ईरान युद्ध पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हालात चिंताजनक, भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौतियाँ

प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद में ईरान जंग को लेकर पैदा हुई परिस्थितियों पर संबोधित किया और मौजूदा संकट को लेकर कई बातें कहीं.

ईरान की मिसाइलें क्या यूरोप तक पहुंच सकती हैं?

ईरान ने हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया स्थित ब्रिटिश सॉवरेन बेस की ओर दो मिसाइलें दागी हैं. हालांकि, दोनों में से कोई भी मिसाइल बेस तक नहीं पहुंच पाई.

होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर अब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दी ये चेतावनी, अराग़ची ने भी दिया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के पास 48 घंटे का समय है. अगर उसने होर्मुज़ स्ट्रेट नहीं खोला तो उसके सभी पावर प्लांट्स तबाह कर दिए जाएंगे.

ईरान की मिसाइलों ने कैसे दिया इसराइली सुरक्षा को चकमा? शुरू हुई जांच

इसराइली वायुसेना के मुताबिक़ ईरान अब तक इसराइल पर 400 मिसाइलें दाग चुका है. इनमें से 92 प्रतिशत मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया.

ईरान जंग : तेल के अलावा रोज़मर्रा की ये चीजें हो जाएंगीं महंगी?

ईरान जंग के झटके अर्थव्यवस्था के दूसरे क्षेत्रों में भी महसूस किए जा सकते हैं. खाद्य सुरक्षा, दवा उद्योग और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे जीवन से जुड़े क्षेत्रों में इनका असर जल्द ही दिखने लग सकता है.

इसराइली 'परमाणु ठिकाने' डिमोना के बारे में क्या पता है, जहां ईरान ने किया हमला?

इसराइल न तो परमाणु हथियार रखने की पुष्टि करता है और न ही इसका खंडन करता है लेकिन अधिकांश अंतरराष्ट्रीय आकलन मानते हैं कि उसके पास ये हथियार हैं.

पीएम मोदी का ईरान के राष्ट्रपति से बात करना किस बात का संकेत है?

शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से बात की और एक्स पर इसकी जानकारी दी. पहले ईरान को लेकर भारत की चुप्पी पर काफ़ी चर्चा हुई. लेकिन अब क्या भारत अलग रुख़ अपना रहा है?

एनल कैंसरः 'इलाज के छह साल बाद भी मैं असहनीय पीड़ा में हूं'

ट्रिश प्रॉसर को अपने प्रियजनों को अपने कैंसर के प्रकार के बारे में बताने में बहुत शर्म आती थी क्योंकि उन्हें लगता था कि एनल कैंसर से एक सोशल टैबू जुड़ा हुआ है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी इतने घंटे की 'डेडलाइन', इसराइल के 'परमाणु ठिकाने' पर ईरान का हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ को लेकर अब ईरान को एक डेडलाइन दी है और इसको ना मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.

ईरान ने हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

ईरान के इस हमले के बाद इसमें सीधे शामिल होने को लेकर ब्रिटेन की हिचक टूट सकती है. क्या इससे इस युद्ध की तीव्रता और बढ़ेगी और क्या इस घटनाक्रम से भारत भी प्रभावित हो सकता है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us