
कानपुर: कपड़े नहीं उतारने पर जूनियर्स को लात-घूसों से पीटा, रैगिंग मामले में आठ बीटेक छात्रों पर FIR दर्ज
AajTak
कानपुर की हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (HBTU) से रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है. बीटेक के सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया और फिर उनकी रैगिंग ली. यह घटना रैगिंग जैसे अपराधों के प्रति चिंता बढ़ा रही है, जो छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (HBTU) में रैगिंग का मामला सामने आया है. यहां के एक जूनियर बीटेक छात्र ने सीनियर्स पर बर्थडे पार्टी में बुलाने और रैगिंग करने का आरोप लगाया है. यह घटना छात्र और उसके साथी छात्रों के साथ घटी है. पुलिस ने आठ सीनियर बीटेक छात्रों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.
बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर ली रैगिंग
इस मामले में नवाबगंज के एक निवासी गौरव चौहान ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर को उनके दोस्त यशविंदर सिंह बीटेक तृतीय वर्ष शाखा आईटी एचबीटीयू से उनके मोबाइल पर सीनियर गोविंद सिंह बीटेक अंतिम वर्ष शाखा आईटी एचबीटीयू का फोन आया था. फोन पर कहा गया कि आप और गौरव चौहान बी.टेक तृतीय वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स और धीर शशिकांत शर्मा बी.टेक तृतीय वर्ष सिविल मेरे जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एचबीटीयू अंतिम वर्ष अब्दुल कलाम छात्रावास में आएं.
आरोप है कि यह सीनियर द्वारा रैगिंग के लिए बुलाने का एक तरीका है. उन्होंने बताया कि डर के कारण जूनियर्स को रैगिंग के लिए सीनियर्स के पास जाना पड़ता है. जब हम जूनियर यशविंदर, गौरव और धीर सीनियर गोविंद के हॉस्टल पहुंचे तो हमारे सीनियर गोविंद, निश्चल निगम, हर्ष मद्धेशिया और अभय सोनकर वहां मौजूद थे और हॉस्टल की छत पर पार्टी चल रही थी.
जूनियर्स ने कपड़े नहीं उतारे तो पीटने लगे सीनियर्स
पार्टी के दौरान सीनियर्स ने धीर, शशिकांत शर्मा, यशविंदर सिंह और गौरव चौहान से कहा कि सभी जूनियर्स अपने कपड़े उतार दें. उन जूनियर्स ने कहा कि सर हम पहले ही साल में काफी रैगिंग झेल चुके हैं. अब कृपया हमें बख्श दीजिए. इसी बीच 8 सीनियर गाली-गलौज करने लगे और बोले कि हम यहां मौज-मस्ती करने आये हैं. सभी जूनियर चुपचाप अपने कपड़े उतार दें. जब जूनियर्स ने कपड़े उतारने से इनकार कर दिया तो उन आठ सीनियर्स ने तीनों जूनियर्स को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. जूनियर गौरव चौहान ने जब सीनियर अभिषेक उपाध्याय को पकड़ा तो सभी सीनियर नाराज हो गये.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










