
कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने के यूपी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, शुक्रवार को होगी सुनवाई
ABP News
जस्टिस रोहिंटन नरीमन की अध्यक्षता ने कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने के यूपी सरकार के फैसले पर संज्ञान लिया है. यूपी में शर्तों के साथ कांवड़ यात्रा को इजाजत दी गई है.
Kanwar Yatra 2021: कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने के यूपी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. इसके लिए नोटिस जारी किया गया है और शुक्रवार को सुनवाई होगी. जस्टिस रोहिंटन नरीमन की अध्यक्षता ने संज्ञान लिया है. कोरोना काल में उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई हैं, तो वहीं यूपी में शर्तों के साथ कांवड़ यात्रा को इजाजत दी गई है. यूपी, उत्तराखंड और केंद्र को नोटिस देते हुए कोर्ट ने कहा, प्रधानमंत्री भी कोरोना की तीसरी लहर के प्रति लोगों को आगाह कर चुके हैं. ऐसे में हम संबंधित राज्य सरकारों का रुख जानना चाहते हैं.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












