
कांग्रेस-BJP ने मिलकर बना लिया मेयर, महाराष्ट्र की इस नगरपालिका में एकनाथ शिंदे को झटका!
ABP News
Bhiwandi Mayor Post: भिवंडी महानगरपालिका में अभूतपूर्व राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी, दो विरोधी दल, साथ आ गए हैं। कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार स्नेहा पाटिल को समर्थन देने की घोषणा की है, क्योंकि बीजेपी ने एक सेक्युलर उम्मीदवार का चयन किया है।
महाराष्ट्र की भिवंडी में अलग ही सियासत शुरू हो गई है. भिवंडी महानगरपालिका में कुछ ऐसा हुआ है जो महाराष्ट्र की राजनीति में पहले कभी नहीं हुआ था. यहां पर मेयर पद का चयन करने के लिए दो बड़े विरोधी दल कांग्रेस और बीजेपी साथ आ गए हैं.
दरअसल, भिवंडी मेयर पद के बीजेपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने समर्थन दिया है. इसके लिए पार्टी ने पत्र लिखकर बाकायदा आधिकारिक रूप से अपने समर्थन का ऐलान किया. बीजेपी ने फैसला लिया है कि वह मेयर के लिए सेक्युलर उम्मीदवार के साथ जाएगी. इसलिए पद के लिए स्नेहा पाटील का नाम दिया गया है.













