
'कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर देखने की जरूरत...', पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने पार्टी की हालत पर जताई चिंता
AajTak
शर्मिष्ठा ने कहा कि आज मेरे पिता होते तो कांग्रेस के मौजूदा हालत से काफी परेशान होते. यह सिर्फ मेरे ही नहीं, हर कांग्रेसी नेता के मन के हालात हैं. मेरे BJP में जाने की बात अफवाह है, मैं कहीं नहीं जा रही हूं. मैं हार्ड कोर कांग्रेसी हूं.
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी को अपने नेतृत्व के लिए नेहरू-गांधी परिवार से बाहर देखना चाहिए. 17वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल से इतर पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही लोकसभा में कांग्रेस की सीटों की संख्या कम हो, लेकिन पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में अब भी बहुत मजबूत उपस्थिति है.
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, 'कांग्रेस देश में अब भी मुख्य विपक्षी दल है. इसका स्थान निर्विवाद है. लेकिन यह प्रश्न है कि इस उपस्थिति को कैसे मजबूत किया जाए? इस पर विचार करना पार्टी नेताओं का काम है'. उन्होंने कहा कि पार्टी में लोकतंत्र की बहाली, सदस्यता अभियान, पार्टी के भीतर संगठनात्मक चुनाव और नीतिगत निर्णयों की प्रक्रिया में हर स्तर पर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल करने की जरूरत है, जैसा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी अपनी डायरी में लिखा है. इसके अलावा कोई जादू की छड़ी नहीं है'.
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक नेता के रूप में वह कैसा आकलन करती हैं, इस सवाल के जवाब में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, 'राहुल गांधी को परिभाषित करना मेरा काम नहीं है. किसी भी व्यक्ति को परिभाषित करना संभव नहीं है. अगर कोई मुझसे मेरे पिता को परिभाषित करने के लिए कहे तो मैं अपने पिता की भी व्याख्या नहीं कर पाऊंगी'. नेतृत्व के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ही इसका जवाब देना होगा.
'कांग्रेस समर्थक के रूप में मैं पार्टी को लेकर चिंतित हूं'
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, 'लेकिन एक कांग्रेस समर्थक और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैं पार्टी को लेकर चिंतित हूं. और निश्चित रूप से नेतृत्व के लिए नेहरू-गांधी परिवार से बाहर देखने का समय आ गया है'. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे लोग विश्वास करें या न करें, वह एक कट्टर कांग्रेसी हैं. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्या वह आज सचमुच अपनी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है. क्या बहुलवाद, धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता, समावेशिता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जो कांग्रेस के मूल में रहे हैं, क्या उनका पार्टी के भीतर असल में पालन किया जा रहा है'.
'इंडिया ब्लॉक को इंडी अलायंस कहना पसंद करूंगी'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










