
कांग्रेस के इमरान मसूद बोले- राम हम सबके आराध्य, ओवैसी ने कहा- 6 दिसंबर नहीं होता तो क्या होता?
AajTak
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ बयानी जंग भी छिड़ी हुई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने कहा है कि राम हम सबके आराध्य हैं. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने सवालिया अंदाज में कहा है कि 6 दिसंबर नहीं होता तो क्या होता?
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित कार्यक्रम पर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने इस समारोह के लिए न्यौता ठुकरा दिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस समेत दूसरे दलों को सनातन विरोधी बताते हुए निशाने पर ले लिया है, वहीं कांग्रेस भी मंदिर के आधा-अधूरे निर्माण और शंकराचार्यों की आपत्ति का हवाला देते हुए पलटवार कर रही है. अब कांग्रेस के पूर्व विधायक इमरान मसूद का बयान आया है.
इमरान मसूद ने कहा है कि भगवान राम हम सबके आराध्य हैं. इमरान मसूद कांग्रेस के संवाद और कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि हम सब राम के वंशज हैं. इमरान मसूद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम तो बुलाने वाले हैं. ये राम को लाने वाले कहां से हो गए? उन्होंने यह भी दावा किया कि हम राम को मानने वाले हैं. जो सम्मान यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के मन में है, वही सम्मान इमरान मसूद के मन में भी है.
ये भी पढ़ें- अयोध्या के महायज्ञ के बीच सोमनाथ मंदिर के 73 साल पुराने न्योते पर सियासी लड़ाई... नेहरू पर क्यों भिड़े कांग्रेस-BJP?
यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग इस आयोजन में हमारे लिए निगेटिव प्रचार करेंगे. मसूद का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से कांग्रेस ने दूरी बना ली है. आयोजकों की ओर से सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को समारोह में शामिल होने का न्यौता भेजा गया था. तीनों ही नेताओं ने इस आयोजन से दूरी बना ली है.
इमरान मसूद ने आजतक से बात करते हुए कहा कि रामलला किसी एक पार्टी के नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं. उन्होंने कांग्रेस के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रम से किनारा करने के स्टैंड को लेकर सवाल पर कहा कि यह खुद ही लोगों से नहीं आने की अपील कर रहे हैं. राम खुद ही बुला लेते हैं. अजय राय और अविनाश पांडेय समेत तमाम नेता 15 जनवरी को ही रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं.
गौरतलब है कि इन तीनों नेताओं के आयोजन से दूरी बनाने के आधिकारिक ऐलान से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेताओं के अयोध्या जाने, सरयू में डुबकी लगाने और मकर संक्रांति का त्योहार वहीं मनाने का ऐलान पार्टी की ओर से किया जा चुका था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








