
कांग्रेस की स्लो रफ्तार पर तंज, तीसरे कार्यकाल का वादा... PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को भी उन्होंने निशाने पर लिया और कांग्रेस पार्टी की सोच पर सवाल उठाए. पढ़ें पीएम की भाषण की 10 बड़ी बातें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर संसद में अपनी बात रखी. प्रधानमंत्री ने करीब डेढ़ घंटे भाषण दिया. उन्होंने कांग्रेस पार्टी, उनकी पिछले सरकार, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी तक को निशाने पर लिया. पीएम ने कहा कि जहां एक तरफ 'नेहरू जी' भारत के लोगों को आलसी समझते थे, तो वहीं इंदिरा गांधी की सोच भी कुछ अलग नहीं थी. परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इसका देश और संसद ने नुकसान हुआ. पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें.
1. प्रधानमंत्री मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के एक भाषण का जिक्र किया और आरोप लगाया कि वह भारतीयों को आलसी समझते थे. पीएम ने नेहरू का वो भाषण बताया जिसमें कथित रूप से उन्होंने कहा था, "हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर से नहीं है. हम इतना काम नहीं करते हैं... जितना यूरोप, जापान, चीन, रुस और अमेरिका वाले करते हैं. नेहरू जी की भारतीयों के प्रति सोच थी कि भारतीय आलसी हैं."
2. पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के बारे में कहा कि उनकी सोच भी नेहरू जी से अलग नहीं थी. बकौल पीएम इंदिरा गांधी ने अपने एक भाषण में लाल किले से कहा था, "दुर्भाग्यवश हमारी आदत ये है कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है तो हम आत्मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं और जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्मीद हो जाते हैं. कांग्रेस का विश्वास हमेशा एक परिवार पर रहा है. एक परिवार के आगे न कुछ सोच सकते हैं और न ही कुछ देख सकते हैं.
3. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "नौ दिन चले, ढाई कोस... ये कहावत पूरी तरह कांग्रेस को परिभाषित करती है. कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है. आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस है. कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला था, लेकिन 10 वर्षों में ये उस दायित्व को निभाने में भी विफल हो गए."
4. प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में कहा, "आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती. हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने. अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगते, 100 पीढ़ियां बीत जातीं."
5. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से संसद में पूछा, "कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे, कब तक समाज को बांटते रहोगे, बहुत तोड़ा देश को... अच्छा होता कि जाते-जाते तो कम से कम इस चर्चा के दरमियान कुछ सकारात्मक बातें होती, कुछ सकारात्मक सुझाव आते, लेकिन हर बार की तरह आपने देश को काफी निराश किया."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










