
'कश्मीर मसले का शांतिपूर्ण समाधान क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण', PAK सेना प्रमुख का बयान
AajTak
पाकिस्तानी सेना की ओर से इस संबंध में बयान जारी कर कहा गया है कि सऊदी विदेश मंत्री के साथ सेना प्रमुख ने आपसी हितों के साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा, अफगानिस्तान में मौजूदा हालात, द्विपक्षीय रक्षा संबंध को लेकर चर्चा की.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल जावेद कमर बाजवा ने कश्मीर का राग अलापा है. जनरल बाजवा ने कहा है कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए कश्मीर मसले का समाधान महत्वपूर्ण है. जनरल बाजवा ने कश्मीर को लेकर ये बातें सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ बातचीत के दौरान कही.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











