
Israel Hamsa war: इजरायल ने राफा में की एयर स्ट्राइक, हवाई हमलों में 35 लोगों की मौत, कई घायल
AajTak
इजरायल ने रफा में हमास के ठिकानों पर रविवार को हवाई हमला किए हैं. इजरायली सेना के इस हमले में कम से कम 35 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और कई लोग घायल हो गए हैं. गाजा में हमास द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने कहा, हमले में 34 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
इजरायल ने एक बार फिर से राफा में हमास के ठिकानों पर हमला किया है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य और नागरिक आपात सेवा अधिकारी ने दावा किया कि इजरायली सेना के इस हमले में कम-से-कम 35 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और कई लोग घायल हो गए हैं.
हमले के बारे में जानकारी देते हुए फिलिस्तीनी स्वास्थ्य और नागरिक आपात सेवा अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर के एक इलाके में इजरायली सेना ने हवाई हमले किए हैं. हमलों में 35 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं.
खुफिया सूचना के बाद किया हमला: इजरायल
वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने राफा में हमास के एक ठिकाने पर हमला किया और यह हमला सटीक गोला-बारूद और सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था.
गाजा में हमास द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने कहा कि हमले में 35 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे घायल हो गए. यह हमला पश्चिमी राफा के तेल अल-सुल्तान इलाके में हुआ, जहां हजारों लोग शरण ले रहे थे. क्योंकि कई लोग शहर के पूर्वी इलाकों से भाग गए थे, जहां 2 सप्ताह पहले इजरायली सुरक्षा बलों ने जमीनी हमले शुरू किए थे.
रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति का कहना है कि उनके द्वारा संचालित राफा में एक फील्ड अस्पताल में बड़ी संख्या में हताहत हुए लोग पहुंच रहे हैं और अन्य अस्पतालों में भी काफी मरीज आ रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








