
साइक्लोन का समंदर के पानी के ऊपर डरावना फॉर्मेशन, रेमल का ये वीडियो बता रहा कितना प्रचंड है तूफान
AajTak
Cyclonic storm Remal: चक्रवाती तूफान रेमल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच तट से टकरा चुका है. इस दौरान पश्चिम बंगाल, असम और पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. इस दौरान हवा की रफ्तार 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रही.
चक्रवाती तूफान रेमल ने सुंदरबन से लेकर पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम तक कहर ढहाया और इस दौरान तूफान की रफ्तार 135 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही. आधी रात से पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत तमाम हिस्सों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई. रविवार रात से रेमल के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निकटवर्ती तटों पर लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई. इस बीच साइक्लोन रेमल का का एक खतरनाक वीडियो सामने आया है जो यह बता रहा है कि तूफान कितना प्रचंड था.
बांग्लादेश की मीडिया ने साइक्लोन का एक वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो बांग्लादेश के चट्टोग्राम तट का बताया जा रहा है जिसमें साइक्लोन का समंदर के पानी के ऊपर डरावना फॉर्मेशन नजर आ रहा है. समंदर की ऊंची लहरों के बीच तूफान का रौद्र रूप रूप वाला यह वीडियो बता रहा है तूफान कितना भंयकर रहा होगा.हालांकि आजतक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है कि ये रेमल तूफान का ही है.
बांग्लादेश में 8 लाख लोग विस्थापित
बांग्लादेश पर रेमल तूफान की वजह से कितना बड़ा संकट आया , इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बांग्लादेश में तटीय इलाके से 8 लाख लोगों को विस्थापित किया था. तूफान की वजह से बांग्लादेश के तटीय जिलों सतखीरा और कॉक्स बाजार क्षेत्र में समुद्र में ऊंची लहरें देखी गईं.
यह भी पढ़ें: Cyclone Remal: बिजली के खंभे-पेड़... सब उखड़े, बह गए घर, चक्रवाती तूफान रेमल ने छोड़े तबाही के निशान
इस तूफान के चलते मौसम विभाग ने आज और कल असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया हुआ है. चिरांग, गोलपारा, बक्सा, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है. जबकि धुबरी, दक्षिण सलमारा, बोंगाईगांव, बजाली, तामुलपुर, बारपेटा, नलबाड़ी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








