
पहले तेल अवीव में मिसाइल अटैक, जवाब में राफा में एयर स्ट्राइक... 24 घंटे में ऐसे हमास-इजरायल जंग फिर से तेज हो गई
AajTak
रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय कमेटी का कहना है कि राफा में उनके द्वारा संचालित एक फील्ड हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में घायल लोग पहुंच रहे हैं और अन्य अस्पतालों में भी घायलों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है.
हमास और इजरायल (Hamas-Isarel War) के बीच पिछले आठ महीने से जंग चल रही है. पिछले कुछ दिनों से इजरायल की तरफ से फिलिस्तीन के अलग-अलग इलाकों में हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन पांच महीनों के बाद रविवार को हमास ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव में रॉकेट से हमला किया है. गाजा से आ रही मिसाइलों की बौछार से राजधानी तेल अवीव में हाहाकार जैसी स्थिति नजर आई. इस दौरान हवाई हमले के सायरन बजने लगे और लोग सुरक्षित जगहों पर भागते हुए दिखे. हालांकि, लंबी दूरी के रॉकेट के इस हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने बताया कि गाजा के राफा से मध्य इजरायल की ओर रॉकेट अटैक किया गया था. इनमें से कई रॉकेट्स को आईडीएफ ने हवा में ही मार गिराया.
हमास की तरफ से कहा गया कि उसने अपने नागरिकों के खिलाफ जायोनी नरसंहार के जवाब में तेल अवीव पर बड़ा मिसाइल हमला किया है.
राफा में इजरायल की एयर स्ट्राइक
तेल अवीव में हमास के हमले के बाद इजरायल ने एक बार फिर से राफा में हमास के ठिकानों पर हमला किया है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य और नागरिक आपात सेवा अधिकारी ने दावा किया कि इजरायली सेना के इस हमले में कम-से-कम 35 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और कई लोग घायल हो गए हैं.
हमले के बारे में जानकारी देते हुए फिलिस्तीनी स्वास्थ्य और नागरिक आपात सेवा अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर के एक इलाके में इजरायली सेना ने हवाई हमले किए हैं. हमले में 35 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. यह हमला पश्चिमी राफा के तेल अल-सुल्तान इलाके में हुआ, जहां हजारों लोग शरण ले रहे थे. क्योंकि कई लोग शहर के पूर्वी इलाकों से भाग गए थे, जहां 2 सप्ताह पहले इजरायली सुरक्षा बलों ने जमीनी हमले शुरू किए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








