
कल हो सकता है कर्नाटक का कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों की लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम बसवराज बोम्मई
ABP News
सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई मंत्रियों की लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंचे हैं. कल वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं.
Karnataka News: कर्नाटक में कल मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. कर्नाकट के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दिल्ली पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मंत्रियों की लिस्ट लेकर पहुंचे हैं और वे कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं. सीएम बोम्मई ने विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले कहा, "संभवत: कल एक बैठक होगी. मैं पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलूंगा." इससे पहले दिन में, उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद् विस्तार में एक सप्ताह का समय नहीं लगेगा और सोमवार तक इस बारे में बीजेपी आलाकमान से निर्देश मिलने की उम्मीद है.More Related News













