
कल से 12 और 330 रुपये वाले सरकारी बीमा हो जाएंगे महंगे, अब लगेगा इतना प्रीमियम
AajTak
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम 1 जून से महंगा हो जाएगा. PMJJBY के प्रीमियम को सालाना 330 रुपये से बढ़ाकर अब 436 रुपये कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने साल 2014 में गद्दी संभालते ही आम आदमी के लिए दो बीमा योजनाओं की शुरुआत की थी. जो कि बेहद ही किफायदी दरों पर उपलब्ध थीं. लेकिन अब 1 जून से ये दोनों सरकारी बीमा योजनाएं महंगी होने जा रही हैं. केंद्र सरकार ने दोनों के प्रीमियम (Premium) में बढ़ोतरी का फैसला ले लिया गया है. दरअसल, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम 1 जून से महंगा हो जाएगा. PMJJBY का प्रीमियम सालाना 330 रुपये से बढ़ाकर अब 436 रुपये कर दिया गया है. संशोधित प्रीमियम को 1.25 रुपये प्रति दिन के हिसाब तय किया गया है. वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है. जो अब तक केवल 12 रुपये सालाना था.
क्या है PMJJBY? देश के हर आदमी तक जीवन बीमा का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की शुरुआत की थी. योजना की शुरुआत में 330 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का बीमा मिलता था. हालांकि अब प्रीमियम को बढ़ाकर 436 रुपये किया गया है.
यह योजना 18 -50 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है. जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी की उम्र 55 साल है. इस टर्म प्लान को हर साल रिन्यू कराना पड़ता है. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है. इसका सालाना प्रीमियम अब 436 रुपये हो गया है, जो हर साल मई या पहली जून को ग्राहकों के बचत खाते से ऑटो-डेबिट (Auto Debit) किया जाएगा.
PMJJBY एक तरह से टर्म प्लान
इस बीमा योजना में एनरॉल करने के 45 दिन के भीतर बीमाधारक की सामान्य मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को बीमा का लाभ नहीं मिलेगा, उसके बाद मिलेगा. लेकिन अगर मौत दुर्घटना से होती है तो बीमा कवर का फायदा तत्काल मिलेगा. दुर्घटना से होने वाली मौत के मामले में पहले दिन से ही बीमा कवर (Insurance Cover) मिल जाता है. बीमा कवर की अवधि के दौरान अगर सदस्य की मौत हो जाती है, तो 2 लाख रुपये की राशि उसके परिजनों (नॉमिनी) को प्राप्त होगी.
क्या है PMSBY? वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ((PMSBY) की घोषणा 2015 में की गई थी. इस योजना का उद्देश्य भारत की विशाल आबादी को सुरक्षा बीमा प्रदान करना है, जिनके पास जीवन बीमा नहीं है. इस बीमा योजना के तहत केवल 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा कराया जाता है. लेकिन अब प्रीमियम सालाना 20 रुपये लगेगा. यह योजना 18 वर्ष से 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










