
कर्नाटक, गुजरात, बंगाल... अब तक HMPV के 4 मामले आए सामने, अलर्ट पर राज्य सरकारें
AajTak
कर्नाटक में एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को दिल्ली में पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के अनुसार सभी अस्पतालों को श्वसन संबंधी बीमारियों में संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए.
चीन में फैला HMPV वायरस अब भारत में भी लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है. गुजरात और कर्नाटक में इसके मामले सामने आए हैं. हालांकि जानकारी मिली है कि कोलकाता में HMPV का एक मामला नवंबर में सामने आया था. एक छह महीने का बच्चा वायरस से संक्रमित था जिसे कुछ दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. लेकिन ताजा मामले चिंताजनक हैं. बेंगलुरु में एक साथ तीन महीने और आठ महीने के दो बच्चों में HMPV के दो केस मिले हैं.
भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि एचएमपीवी पहले से ही भारत में है. इसके केस पहले भी सामने आ चुके हैं इसलिए अगर नए मामले सामने आते हैं, तो हम यह नहीं कह सकते 'भारत में पाया गया'.
'अस्पताल और एयरपोर्ट को निर्देश देने जैसे हालात नहीं'
कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव का कहना है, 'यह भारत में पहला केस नहीं है. यह इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (ILI) के जैसा है. इस समय अस्पतालों या हवाई अड्डों को कोई विशेष निर्देश नहीं दिए गए हैं, क्योंकि इसकी जरूरत नहीं है. हमने अभी तक मामलों में कोई उछाल नहीं देखा है, जिसके लिए ऐसे उपायों की जरूरत हो. ऐसे हालात नहीं हैं कि जिसके लिए आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने की जरूरत हो क्योंकि ILI मामलों को पहले ही नोटिफाई किया जा रहा है.'
DPS की ब्रांचों में बढ़ाई गई जांच
दिल्ली पब्लिक स्कूल की बेंगलुरु और मैसूर ब्रांच के बोर्ड मेम्बर मंसूर अली खान ने कहा कि HMPV के मामले सामने आने के बाद स्कूलों में निगरानी उपायों को बढ़ाने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा, 'जैसा कि हमें पता चला है कि बच्चों को श्वसन संबंधी बीमारी होने की अधिक संभावना है. हमने अभिभावकों को सर्कुलर जारी किया है कि वे अपने बच्चों को स्कूल न भेजें, भले ही उन्हें हल्की खांसी, जुकाम या गले में खराश हो. हम नहीं चाहते कि छात्र या अभिभावक घबराएं और इसलिए हम उन्हें एक विस्तृत एसओपी भेजेंगे.'

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










