
'कर्नाटक को PFI से बचाएगा आपका वोट,' बोले अमित शाह
AajTak
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रचार चल रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केवल भाजपा ही कर्नाटक को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान कर सकती है. यह भाजपा ही है जिसने शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करते हुए पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया. हमने गोहत्या पर भी प्रतिबंध लगाया. कर्नाटक में समग्र विकास सुनिश्चित किया. प्रत्येक वोट मायने रखता है.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है. ऐसे में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है. शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने कर्नाटक के गडग, धारवाड़ और शिरहट्टी में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला.
अमित शाह ने कहा- कर्नाटक के लोग जब 'कमल' का बटन दबाएंगे तो समझ लीजिए कि आप विधायक या मंत्री और मुख्यमंत्री चुनने के लिए मतदान नहीं कर रहे हैं. बल्कि आपका वोट 'महान कर्नाटक' बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत कर रहा है. शाह ने आगे कहा- आपका वोट कर्नाटक को पीएफआई से बचाएगा.
'मोदी जी ने PFI पर बैन लगाया, सबको जेल भिजवाया'
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए MSP की बात कांग्रेस करती थी, लेकिन कभी MSP नहीं लाई. कांग्रेस पार्टी थी तब कर्नाटक के अंदर कोई सुरक्षा नहीं थी, ये PFI वाले दिन-रात कर्नाटक में बम धमाके करते थे, हत्याएं करते थे और वोट बैंक की लालच में सिद्धारमैया सरकार चुप थी. नरेन्द्र मोदी जी ने PFI पर बैन लगाया और सबको जेल भिजवाया. आपका एक वोट PFI से कर्नाटक को सुरक्षित करने के लिए है.
कर्नाटक कांग्रेस नेताओं की वो तिकड़ी, जो बनी BJP के लिए सबसे बड़ी चुनौती
'2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










