
कराची में शुरुआत, मुंबई में विराम… 15 नवंबर से सचिन तेंदुलकर का खास रिश्ता, यही है उनकी असली ‘डेट-स्टोरी’
AajTak
15 नवंबर का दिन भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के लिए काफी खास है. साल 1989 में इसी दिन मास्टर ब्लास्टर ने कराची में अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था. डेब्यू इनिंग में छठे नंबर पर बैटिंग करने वाले सचिन ने कुल 15 रन बनाए. सचिन को वकार यूनुस ने चलता किया था. साल 2013 में सचिन ने इसी दिन अपनी आखिरी पारी खेली थी.
क्रिकेट की टाइमलाइन में 15 नवंबर का महत्व किसी 'मील के पत्थर' से कम नहीं... 1989 में इसी दिन कराची के नेशनल स्टेडियम में 16 साल 205 दिन का एक किशोर भारत की टेस्ट टीम में खेलने के लिए मैदान पर उतरा था. वह लड़का उस समय मुश्ताक मोहम्मद और आकिब जावेद के बाद सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाला तीसरा टेस्ट क्रिकेटर था. तब शायद किसी ने सोचा नहीं होगा कि यही लड़का एक दिन 'क्रिकेट का भगवान' कहलाएगा. जी हां! बात हो रही है सचिन रमेश तेंदुलकर की.
कराची से शुरू हुआ एक नया अध्याय
कराची का वह टेस्ट सिर्फ एक डेब्यू नहीं था, बल्कि उस सफर की शुरुआत था, जिसने आने वाले दशकों में क्रिकेट की परिभाषा बदल दी. सचिन ने इसके बाद 24 साल तक विश्व क्रिकेट पर राज किया- 200 टेस्ट, 15921 टेस्ट रन (औसत 53.78), 51 शतक और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 100 शतक. आंकड़े बताते हैं कि यह करियर सिर्फ लंबा नहीं था, अद्वितीय था.
डेब्यू मैच: मुश्किल हालात, छोटा स्कोर, बड़ा प्रभाव
भारत की कप्तानी कृष्णमाचारी श्रीकांत के पास थी. पाकिस्तान के 409 रनों के जवाब में भारत 41 रनों पर 4 विकेट गंवा चुका था. ऐसे वक्त में नंबर छह पर आए 16 साल के सचिन ने 24 गेंदों में 15 रन बनाए और मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ 32 रन जोड़कर टीम को स्थिरता देने की कोशिश की.
उन्हें जिस गेंद ने बोल्ड किया, वह भी खास थी- यह वकार यूनुस की इनस्विंगर थी. वकार भी अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे थे. शाहिद सईद और सलिल अंकोला ने भी उसी टेस्ट में डेब्यू किया था, लेकिन उनके करियर वहीं थम गए... जबकि सचिन और वकार के लिए यही मुकाबला दो ऐतिहासिक करियरों की शुरुआत बना.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











