
कमला हैरिस और उनके पिता के बीच संबंधों में खटास? राष्ट्रपति पद की दौड़ के दौरान भी दिखी दूरियां
AajTak
कमला हैरिस और उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं. डोनाल्ड हैरिस उनकी राजनीतिक यात्रा से दूरी बनाए रखते हैं, और उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति नहीं देखी गई है. कमला ने अपने भाषण में इस दूरी को स्वीकार किया और कहा कि उनकी परवरिश में उनकी मां की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण रही है.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस और उनके 86 वर्षीय पिता डोनाल्ड जे हैरिस के बीच रिश्ते काफी खटास भरे मालूम पड़ते हैं. इस बात का पता इससे चलता है कि इसके कोई प्रमाण नहीं हैं कि उनके पिता ने कभी व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात की हो या उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया हो.
कमला हैरिस के पिता डोनाल्ड जे हैरिस, जो एक स्टैनफोर्ड के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं और मार्क्सवादी विचारधारा के समर्थक रहे हैं, अपनी बेटी से दूरी बनाए हुए हैं. उन्होंने पहले भी कमला की टिप्पणियों की आलोचना कर चुके हैं और उनके राजनीतिक माहौल को 'शोर-शराबा से भरा' कहकर नकार चुके हैं.
कमला ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) में दिए अपने भाषण में कहा कि उनका और उनके पिता का रिश्ता 'करीबी' नहीं है. इस कार्यक्रम में उनके पिता की अनुपस्थिति भी को साफ-साफ देखा जा सकता था. कमला ने अपने भाषण में यह भी बताया कि उनके पिता से उन्हें 'निर्भीक' बनने की प्रेरणा दी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि 'हमें ज्यादातर मेरी मां ने ही पाला'.
DNC में जब कमला का पूरा परिवार दर्शकों में मौजूद था, जिसमें उनके पति डगलस एमहॉफ, उनके सौतेले बच्चे, और यहां तक कि डगलस की पूर्व पत्नी भी शामिल थीं, तब उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस की अनुपस्थिति पर सबकी नजर गई. भारतीय-अमेरिकी राजनेता कमला हैरिस की मां भारतीय और पिता जमैकन हैं. तमिलनाडु के थुलासेंथिरापुरम गांव को कमला हैरिस के नाना-नानी का पैतृक घर माना जाता है.
DNC में कमला का बड़ा भाषण और पिता की अनुपस्थिति
कमला के पिता ने उनके जीवन के सबसे बड़े भाषण के ठीक एक दिन बाद अपना 86वां जन्मदिन मनाया. यह भाषण DNC में 19 से 22 अगस्त तक चले कार्यक्रम के दौरान हुआ. इसी दौरान कमला ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन सुरक्षित किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











