
कभी 12 मंत्री अचानक हटे तो कभी मंत्रालय बदला.... मोदी सरकार ने कब-कब मंत्रियों को लेकर चौंकाया?
AajTak
सरकार बनाम न्यायपालिका मामले में चर्चा में रहे किरेन रिजिजू से कानून और न्याय मंत्रालय छिन गया है. उन्हें अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्री बनाया गया है. ऐसे में जानते हैं उन मौकों के बारे में जब मोदी सरकार में अचानक बदल गए थे मंत्री.
मोदी कैबिनेट में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ. न्यायपालिका के खिलाफ बयान देकर चर्चा में रहे किरेन रिजिजू से कानून और न्याय मंत्रालय छिन गया है. उनकी जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि किरेन रिजिजू को भू-विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है. वहीं, अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय भी दे दिया गया है. इतना ही नहीं, रिजिजू के डिप्टी यानी कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे एसपी बघेल को भी स्वास्थ्य मंत्रालय भेज दिया गया है.
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में किरेन रिजिजू गृह राज्य मंत्री बनाया गया था. दूसरे कार्यकाल में पहले उन्हें खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था. बाद में जुलाई 2021 में जब कैबिनेट विस्तार हुआ तो उन्हें कानून और न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
किरेन रिजिजू के मंत्री पद से अचानक हटने ने चौंकाया जरूर, लेकिन मोदी सरकार में ये नया नहीं है. दो साल पहले रविशंकर प्रसाद से न सिर्फ कानून मंत्रालय छिना था, बल्कि कैबिनेट से भी छुट्टी हो गई थी. इसी तरह प्रकाश जावड़ेकर को भी कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था. स्मृति ईरानी से भी पहले मानव संसाधन विकास और फिर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय वापस लिया गया था.
जब अचानक हटे थे 12 मंत्री
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2021 में जब दो साल पूरे हुए तो कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा शुरू हो गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों और मंत्रियों की समीक्षा करना शुरू कर दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










