
कनाडा में कुचलेगा 'खालिस्तान का फन', अजीत डोभाल के पहुंचते ही पन्नू का SFJ आतंकी संगठन घोषित
ABP News
Khalistani Gurpatwant Singh Pannu: कनाडा में आतंकी कैटेगरी में आने का मतलब है कि SFJ की सभी संपत्ति जब्त की जाएगी और किसी भी तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाएगा.
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की यात्रा के महज तीनों दिनों के भीतर ही कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस (SFJ) फोरम को टेररिस्ट कैटेगरी में डाला. कनाडा में आतंकी कैटेगरी में आने का मतलब है कि SFJ की सभी संपत्ति जब्त की जाएगी और किसी भी तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाएगा.
कनाडा से दे रहा था भारत-विरोधी गतिविधियों को अंजाम
पिछले कुछ वर्षों से SFJ कनाडा में भारत-विरोधी गतिविधियों में लिप्त था और समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों सहित धमकियां देने में लगा था. अजित डोभाल ने पिछले हफ्ते (6-7 फरवरी) को कनाडा का दौरा कर अपने समकक्ष से मुलाकात की थी. मुलाकात में दोनों देश इस बात पर राजी हुए थे कि भारत-कनाडा की सिक्योरिटी और लॉ एंड ऑर्डर एजेंसियों में एक दूसरे के लाइजनिंग ऑफिसर तैनात किए जाएंगे.
भारत-कनाडा कॉमन एक्शन प्लान पर बनी सहमति













