
कई जगहों पर बैन हैं सपना चौधरी, हरियाणा की डांसिंग क्वीन का खुलासा, बोलीं- 35 केस हैं दर्ज
ABP News
हरियाणी डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में द 50 में खुलासा किया है कि वो उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी तक बैन हैं. इसके पीछे की वजह उनके शोज में होने वाले हंगामे हैं.
सपना चौधरी ने हाल ही में द 50 शो में शिव ठाकरे से बात करती हुई नजर आईं. इस दौरान उन्होंने डांसर के तौर पर अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने अपनी लाइफ के उस डार्क फेज को याद किया, जब वो करियर की शुरुआत कर रही थीं.
बात करते हुए सपना ने कहा कि अभी तक उनके ऊपर 35 केस रजिस्ट्रड है और वो कुछ एरिया में डांस नहीं कर सकतीं. क्योंकि, वहां पर वो बैन हैं. सपना ने बताया कि 2018 के बाद उन्होंने बड़े शोज करने शुरू कर दिए. यहां तक कि वो बिग बॉस का भी हिस्सा बनीं.
लेकिन, इससे पहले उनके लिए चीजें आसान नहीं थीं. उससे पहले इवेंट्स में काफी ड्रामा हुआ करता था. भगदड़ मच जाया करती थी, लोग कुर्सी फेंकने लगते थे. सपना ने कहा,'मेरे ऊपर 35 केस है, क्योंकि मैंने शो किया और वहां भगदड़ हो गई.मैं बापत, बारोड और मेरठ में बैन हूं.मेरे नाम से शो की परमिशन नहीं मिलेगी.'
एक और दर्दनाक घटना को याद करते हुए सपना ने कहा कि एक वक्त था जब वो फाइनेंशियल तौर पर स्ट्रगल कर रही थीं. उन्हें एक काम मिला और बिना डिटेल्स जानें उन्होंने उसे करने के लिए हामी भर दी.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












