
कंगाल पाकिस्तान में प्लास्टिक की थैलियों में बिक रही कुकिंग गैस, ये चलते-फिरते बम से कम नहीं!
AajTak
भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आर्थिक तंगी के बुरे दौर से गुजर रहा है. पाकिस्तान में रसोई गैस की कीमत आम लोगों की पहुंच से काफी दूर हो गई हैं. आर्थिक संकट के बीच लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों को प्लास्टिक की थैलियों में रसोई गैस बेचने और खरीदने पर मजबूर कर दिया है. यहां प्लास्टिक की थैलियों में जमा रसोई गैस बेची जा रही है.
अगर हम आपसे पूछें कि बाजार से प्लास्टिक की थैलियों में क्या लेकर आते हैं तो आप कहेंगे- आटा, चावल या राशन से जुड़ी दूसरी चीजें, लेकिन क्या आपने कभी प्लास्टिक की थैली में किसी को LPG ले जाते देखा है. आपका जवाब 'नहीं' होगा. लेकिन, पाकिस्तान में ये अब आम हो गया है. यहां सबसे ज्यादा गैस उत्पादक प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में परेशान लोग थैलियों में गैस भराकर खाना पका रहे हैं. इस प्रांत में गैस सिलेंडर आम लोगों की पहुंच से दूर है. जानकार इसे चलता-फिरता बम बता रहे हैं.
भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आर्थिक तंगी के बुरे दौर से गुजर रहा है. पाकिस्तान में रसोई गैस की कीमत आम लोगों की पहुंच से काफी दूर हो गई हैं. आर्थिक संकट के बीच लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों को प्लास्टिक की थैलियों में रसोई गैस बेचने और खरीदने पर मजबूर कर दिया है. यहां प्लास्टिक की थैलियों में जमा रसोई गैस बेची जा रही है. पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में ये खूब धड़ल्ले से चल रहा है. यहां लोग LPG सिलेंडर खरीदने की जगह प्लास्टिक की छोटी-छोटी थैलियों में थोड़ी सी गैस भरवाकर उससे खाना बनाने के लिए मजबूर हैं.
लोगों को नहीं मिल रहे गैस कनेक्शन
पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई के दौर में गैस भंडारण में कमी आई है. घटते गैस भंडार ने अधिकारियों को घरों, फिलिंग स्टेशनों और औद्योगिक इकाइयों को आपूर्ति कम करने के लिए मजबूर कर दिया है. एक बड़ी आबादी के पास गैस कनेक्शन नहीं है. गैस की कमी और उच्च दरों पर मिल रही कुकिंग गैस व पेट्रोलियम उत्पादों भी एक बड़ी वजह है कि लोग ऐसे तरीके अपनाने को मजबूर हैं. सिलेंडर की ऊंची कीमत इसे लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल बना रही है.
2 घंटे लाइन में लगकर ले जाते हैं गैस
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) के कराक (Karak) जिले में 2007 से लोगों को गैस कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, वहीं जहां पड़ोस के हांगू जिले की सप्लाई लाइन से गैस मिलती है वो भी पिछले 2 सालों से टूटी पड़ी है. जिस जगह पाइप टूटी है वहां लोग 2 घंटे लंबी लाइनों में लगकर प्लास्टिक में गैस भरके ले जाते हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









