
कंगना रनौत ने लेटेस्ट फोटोज में फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, लोगों ने पूछा- 'सगाई हो गई क्या?' फैंस ने किया बचाव
ABP News
Kangana Ranaut Daimond Ring: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत वैसे तो अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं. लेकिन इस वक्त एक्ट्रेस जिस वजह से चर्चा में आ गई हैं वो कुछ और ही है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस ने जब से राजनीति में कदम रखा है तब से तो उनको लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं. वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है. हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है केवल फोटोज में डायमंड रिंग देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं.
फोटोज में दिखी डायमंड रिंगकंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में कंगना ने पटोला साड़ी पहनी है. इसके साथ उन्होंने बड़े झुमके पहने हैं. लेकिन लोगों की नजर पड़ी कंगना के उल्टे हाथ की रिंग फिंगर में नजर आ रही डायमंड रिंग पर. लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके फोटोज में कमेंट कर कयास लगाना शुरू कर दिए कंगना ने सगाई कर ली है.
A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












