
कंगना के खिलाफ ताल ठोकेंगे विक्रमादित्य? वीरभद्र परिवार पर ही दांव खेलने की तैयारी में कांग्रेस
AajTak
कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश की सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मंडी सीट से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना है. कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. प्रतिभा ने अपने बेटे के मंडी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर कहा, विक्रमादित्य एक युवा चेहरा और युवा नेता हैं और उनका युवाओं के साथ अच्छा जुड़ाव है.
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर हर किसी की नजरें हैं. लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मैदान में उतारा है. हालांकि, अभी कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं. खबर है कि पार्टी ने सिटिंग सांसद और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की सिफारिश को मंजूर कर लिया है. जल्द ही उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के टिकट पर मुहर लगेगी. प्रतिभा सिंह ने आम चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.
बता दें कि प्रतिभा सिंह ने तीन साल पहले मंडी में उपचुनाव जीता था. 2019 में यहां बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा ने चुनाव जीता था. कांग्रेस के आश्रय शर्मा को करारी हार मिली थी. हालांकि, 2021 में शर्मा के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी और उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी.
'प्रतिभा ने बताया, क्यों बेटे को लड़ना चाहिए चुनाव'
जानकारी के मुताबिक, विक्रमादित्य सिंह के मंडी सीट से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. प्रतिभा ने अपने बेटे के मंडी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर कहा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते मैं पूरे राज्य में काम करना चाहती हूं. अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो मैं मंडी सीट तक ही सीमित रहूंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सुझाव था कि विक्रमादित्य एक युवा चेहरा और युवा नेता हैं और उनका युवाओं के साथ अच्छा जुड़ाव है, जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है और वे जल्द ही इस पर अपना निर्णय देंगे.
यह भी पढ़ें: 'विवादों की रानी...', मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से BJP उम्मीदवार कंगना रनौत पर साधा निशाना
बीजेपी से कंगना को मैदान में उतारे जाने पर प्रतिभा ने कहा, 'वो क्या खाती हैं या उनकी निजी जिंदगी पर हमें टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है. हमें विकास के लिए काम करना है. हम मुद्दों पर लड़कर यह सीट जरूर जीतेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










