
औकात में आया पाकिस्तान! पहले सिंधु के पानी पर भारत को दी धमकी, अब लीगल लड़ाई को तैयार
AajTak
पहले पाकिस्तानी नेता 'सिंधु में पानी बहेगा या फिर खून बहेगा' जैसे बड़े-बड़े बयान दे रहे थे. लेकिन अब उन्हें भी अपनी औकात का पता चल चुका है. इसी वजह से सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के भारत के कदम को लेकर पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय कानूनी कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 6 दशक पुराने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर दिया है. इस फैसले से पाकिस्तान में बुरी तरह बौखलाहट है और वह लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहा है. लेकिन अब भारत की तैयारियां देखकर पाकिस्तान की हवा निकल चुकी है और सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद पड़ोसी देश कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.
6 दशक पुराना समझौता सस्पेंड
भारत ने पाकिस्तान के साथ 1965, 1971 और 1999 की जंग के बाद भी सिंधु जल समझौते को स्थगित नहीं किया था. यहां तक कि पुलवामा और उरी अटैक के बाद भी भारत ने संधि को जारी रखा था. लेकिन इस बार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की बारी है और यही वजह है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने तुरंत अपनी तरफ 1960 में हुए इस जल समझौते को स्थगित कर दिया है.
ये भी पढ़ें: सिंधु जल समझौता सस्पेंड, लेकिन भारत कब तक पाकिस्तान को बूंद-बूंद के लिए तरसा देगा?
पहले पाकिस्तानी नेता 'सिंधु में पानी बहेगा या फिर खून बहेगा' जैसे बड़े-बड़े बयान दे रहे थे. लेकिन अब उन्हें भी अपनी औकात का पता चल चुका है. इसी वजह से सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के भारत के कदम को लेकर पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय कानूनी कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है. और देश की टॉप लीगल बॉडी ने इस मामले में सरकार की सहायता के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है.
कानूनी विकल्प खोज रहा पाकिस्तान

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












