
ओडिशा CM के लिए नहीं है कोई सरकारी आवास, पटनायक ने 24 साल घर से किया काम, जानें- कहां रहेंगे नए मुख्यमंत्री?
AajTak
ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है. मोहन माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि नए सीएम माझी रहेंगे कहां? वो इसलिए क्योंकि 24 साल तक नवीन पटनायक ने से घर ही काम किया और यहां मुख्यमंत्री के लिए कोई सरकारी आवास नहीं है.
चार जून को जब ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे, तब दो सवाल सबके सामने थे. पहला- राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? और दूसरा- सीएम आखिर रहेंगे कहां? पहले सवाल का जवाब तो मिल गया है. बीजेपी ने मोहन माझी को मुख्यमंत्री बनाया है. लेकिन दूसरे सवाल का जवाब अब भी ढूंढा जा रहा है.
दरअसल, ओडिशा में मुख्यमंत्री के लिए कोई सरकारी आवास है ही नहीं. 24 साल तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक ने 'वर्क फ्रॉम होम' ही किया. यानी, उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी आवास का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने अपने ही पुश्तैनी घर को मुख्यमंत्री आवास बना दिया था और यहीं से सारे काम निपटाते थे.
अब इस वजह से नए मुख्यमंत्री के लिए सरकारी आवास तलाशा जा रहा है. ओडिशा में बीजेपी पहली बार सत्ता में आई है. विधानसभा की 147 में से 78 सीटें बीजेपी ने जीतीं. जबकि, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजेडी) 51 सीटों पर सिमट गई. कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत हासिल की.
बीजेपी ने मुख्यमंत्री के लिए मोहन माझी को चुना है. माझी ने बुधवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ-साथ केवी सिंह देव और प्रवती परिदा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. हालांकि, समस्या ये है कि ओडिशा में मुख्यमंत्री के लिए कोई सरकारी आवास नहीं है.
'नवीन निवास'
साल 2000 में जब नवीन पटनायक पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने सरकारी आवास के बजाय अपने निजी निवास से ही काम करने का फैसला लिया. इसे 'नवीन निवास' कहा जाता है. 24 साल तक ओडिशा का पावर सेंटर 'नवीन निवास' ही रहा. सारे आधिकारिक और प्रशासनिक काम यहीं से हुए.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








