
ओटीटी पर रिलीज हो रही 'तन्वी द ग्रेट', कब और कहां देख पाएंगे अनुपम खेर की ये फिल्म?
ABP News
तन्वी द ग्रेट साल 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिकली बहुत सराहा गया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. अब फिल्म ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है.
एक्टर अनुपम खेर के लिए 3 मार्च का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसी दिन एक्टर की मच-अवेटेड फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. उन्होंने खुद अपनी खुशी जाहिर करते हुए और फिल्म से जुड़े अनुभव शेयर किए हैं. अनुपम खेर की इस फिल्म ने बीते साल से लेकर अब तक कई खिताब अपने नाम किए हैं.
कहां देख पाएंगे तन्वी द ग्रेट?
अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' 3 मार्च, यानी होलिका दहन के दिन, ओटीटी पर रिलीज हो रही है. फिल्म को दर्शक अमेजन प्राइम पर देख पाएंगे. एक्टर ने भावुक वीडियो पोस्ट कर बताया कि फिल्म एक छोटे से परिवार की बड़ी हिम्मत पर बनी है. कहानी देखने में सरल लेकिन बड़े साहस को पर्दे पर दिखाती है.
उन्होंने कहा कि फिल्म इसलिए खास नहीं है क्योंकि उन्होंने बनाया है, बल्कि इसलिए खास है क्योंकि यह असल जीवन को दिखाती है. 'तन्वी द ग्रेट' मेरे लिए ऐसी ही एक फिल्म है. हमने इस फिल्म को विश्वास के साथ बनाया. ये विश्वास कि अलग होने का मतलब कम होना नहीं है. थिएटर से लेकर फेस्टिवल तक, सिनेमा हॉल से लेकर अजनबियों के शांत, भावुक संदेशों तक। यह सफर बेहद निजी रहा है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












