
ऑस्ट्रेलिया पर डबल अटैक! पैट कमिंस के बाद एशेज के पहले टेस्ट से जोश हेजलवुड भी बाहर, इस खिलाड़ी की एंट्री
AajTak
एशेज सीरीज 2025-26 के ओपनिंग टेस्ट के किए जोश हेजलवुड भी बाहर हो गए हैं. इस टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस पहले ही बाहर थे. अब माइकल नीसर जोश हेजलवुड की जगह पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए हैं.
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पर्थ में होने वाले पहले एशेज टेस्ट से बाहर होना पड़ा है. शुक्रवार को आए फॉलो-अप स्कैन में उनकी हैमस्ट्रिंग चोट की पुष्टि हुई, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज माइकल नीसर को स्क्वाड में शामिल कर लिया है.
ध्यान रहे पर्थ टेस्ट से कंगारू कप्तान पैट कमिंस पहले ही बाहर हैं, ऐसे में जोश हेजलवुड का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए डबल अटैक जैसा हो गया है.
Another blow to Australia's pace stocks has put Brendan Doggett on the brink of a Test debut. Michael Neser has been added to the squad as cover with Josh Hazlewood and Sean Abbott ruled out #Ashes https://t.co/1ym8EwJ2z8
हेजलवुड के बुधवार को हुए शुरुआती स्कैन में किसी भी तरह की मांसपेशी चोट नहीं दिखाई दी थी और कप्तान स्टीव स्मिथ व पैट कमिंस ने उनकी फिटनेस को लेकर सकारात्मक संकेत दिए थे. लेकिन नए स्कैन ने तस्वीर बदल दी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर बताया- शुरुआती इमेजिंग कई बार लो-ग्रेड मसल इंजरीज को कम आंक सकती है. सिर्फ हेजलवुड ही नहीं, बल्कि सीन एबॉट भी हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं, जो NSW (न्यू साउथ वेल्स) के लिए शैफील्ड शील्ड मैच के दौरान घायल हुए थे. दोनों खिलाड़ी अब पर्थ में टीम के साथ ट्रैवल नहीं करेंगे.
माइकल नीसर को कवर के तौर पर शामिल किया गया है. नीसर अब तक दो टेस्ट खेल चुके हैं और 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में डेब्यू किया था. सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि एशेज 2025–26 में कुल पांच टेस्ट मैच होने हैं.

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में 302 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता. सीरीज खत्म होते ही वह विशाखापट्टनम के सिंहाचलम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, जिसके वीडियो वायरल हुए. तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाकर कोहली ने शानदार फॉर्म दिखाई. यशस्वी संग बड़ी साझेदारी ने भारत को आसान जीत दिलाई.

अभिषेक शर्मा ने कैलेंडर वर्ष में 100 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उन्होंने सिर्फ 36 T20 पारियों में 101 छक्के जड़े हैं और 1,499 रन 204+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं. SMAT 2025-26 में उन्होंने कई तूफानी पारियां खेली, जिसमें 148(52) और 100(32) शामिल हैं. र से शुरू होने वाली SA T20I सीरीज़ में दिखाई देंगे.











